फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Oath taking ceremony.

व्यापार मंडल बाजपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Oath taking ceremony.
सुल्तानपुर पट्टी में प्रदर्शन कर रहे किसानों को रोकती पुलिस। - फोटो : KASHIPUR
बाजपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान अध्यक्ष गणेश खुल्लर गोरा ने टीम के साथ व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बुधवार शाम चार बजे रामराज रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में हुए शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और समाजसेवी सुरेशी शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

इस दौरान व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष नवीन वर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष गणेश खुल्लर गोरा, उपाध्यक्ष जसविंदर सिंह जस्सी, महामंत्री ललित कोछड, कोषाध्यक्ष बलवीर सिंह गिल साबू, संगठनमंत्री ऋषभ सिंघल, प्रचार मंत्री राजकुमार शर्मा लक्की पंडित, महिला उपाध्यक्ष शीतल यादव, महिला मंत्री नाजमा बेगम को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री आर्य ने कहा कि जिस विश्वास और भरोसे के साथ व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने जीत हासिल की है, उसी भावना के अनुरूप व्यापारियों के हितों के लिए संघर्षरत रहें। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जमीन उपलब्ध होने पर बाजपुर में रोडवेज बस डिपो, विशाल पार्क प्रेक्षा गृह बनाया जाएगा।
विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सुरेशी शर्मा ने व्यापार मंडल कार्यकारिणी से जनहित में कार्य करने का आह्वान किया। संचालन विंदर सिंघल व अशोक छाबड़ा ने किया। वहां ब्लॉक प्रमुख सरिता देवी, पंडित अविनाश शर्मा, हरेंद्र सिंह लाडी, धर्मवीर खुल्लर, सत्यवान गर्ग, दिलप्रीत सिंह सेठी, अनिल खुलासा, गुरप्रीत सिंह रिम्मी आदि थे। (संवाद)
किसानों ने काले झंडे दिखाकर आर्य का विरोध किया
बाजपुर। व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के पहुंचने पर किसानों ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया। इस दौरान किसानों और पुलिस कर्मियों के बीच तीखी झड़प हो गई। पुलिस अधिकारियों ने समझाकर शांत किया।
बुधवार को रामराज रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में व्यापार मंडल पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री आर्य के पहुंचने की भनक मिलते ही किसान वहां पहुंच गए।
मौके पर मौजूद एसडीएम विवेक प्रकाश, एएसपी प्रमोद कुमार, सीओ दीपशिखा अग्रवाल, कोतवाल संजय पांडेय ने पुलिस टीम के साथ किसानों को बैरिकेडिंग कर रोकने की कोशिश की। इस दौरान किसानों की पुलिस कर्मियों के बीच तीखी झड़प हो गई। इधर समाजसेवी हरेंद्र सिंह लाडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किसानों की समस्याओं का हल करने का आग्रह किया है।। (संवाद)
सुल्तानपुर पट्टी में किसानों ने किया कैबिनेट मंत्री का विरोध
सुल्तानुपर पट्टी। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने बुुधवार को देशराज बंसल शिशु विद्या मंदिर के दो कमरों और शौचालय का लोकार्पण किया। इस दौरान किसानों ने काले झंडे दिखाकर यशपाल आर्य के खिलाफ नारेबाजी की और हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन भी किया।
बुधवार को कैबिनेट मंत्री के कार्यक्रम की सूचना मिलते ही सैकड़ों किसान कार्यक्रम स्थल के पास पहुंच गए। यहां किसानों ने काले झंडे दिखाकर उनका विरोध किया। मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स ने एएसपी प्रमोद कुमार के निर्देशन में नारेबाजी कर रहे किसानों को रोका।
किसान नेता कुलविंदर सिंह किंदा ने कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होते तब तक किसान भाजपा के मंत्रियों का हर जगह विरोध करेंगे। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए किसानों को बरगला कर उनसे विरोध करवा रहे हैं। इस तरह के विरोध प्रदर्शनों से प्रदेश का भला नहीं हो सकता।
लोकार्पण कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य संजय बंसल, भगवान सिंह यादव, अंकुर अग्रवाल, शिवकुमार गुप्ता, अमर शर्मा, देवेंद्र मौर्य, रोशन लाल तोमर आदि मौजूद रहे।
आर्य ने मृतक गौरव रूहेला की माता को दिया पांच लाख का चेक
बाजपुर। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने अपने कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री कोष से स्वीकृत पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक मृतक गौरव रूहेला की माता संतोष देवी को और घटना में घायल विशाल रूहेला को एक लाख का चेक दिया।

बता दें कि 30 दिसंबर 20 को रात हल्द्वानी बस स्टैंड पर सिपाही ने कार ने खोखा स्वामी गौरव रूहेला को रौंद दिया था। हादसे में गौरव रूहेला की मौत हो गई थी जबकि मृतका का चचेरा भाई विशाल रूहेला घायल हो गया था। मामले में पुलिस ने नामजद सिपाही प्रवीन सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। (संवाद)

बाजपुर रामराज रोड रायल गार्डन के पास काले झंडे दिखाकर विरोध करते किसा।

बाजपुर रामराज रोड रायल गार्डन के पास काले झंडे दिखाकर विरोध करते किसा।- फोटो : BAZPUR

बाजपुर में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाते  व्यापार मंडल प्रदेशाध्यक्ष और अतिथि।

बाजपुर में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाते व्यापार मंडल प्रदेशाध्यक्ष और अतिथि।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed