फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Now sit at home driving license

अब घर बैठे बनाएं ड्राइविंग लाइसेंस

Sun, 16 Apr 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Sun, 16 Apr 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Now sit at home driving license
driving licence

 ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय के चक्कर लगाते थक गए हैं तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब सारी प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है इसलिए घर बैठे अपना डीएल बना सकते हैं। इसमें शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा होगा। विभाग ने रुद्रपुर कार्यालय में ऑनलाइन प्रक्रिया का शनिवार को शुभारंभ कर दिया है।

विज्ञापन


एआरटीओ नंद किशोर ने परिवहन विभाग के कार्यालय में शनिवार को सारथी 4.0 सॉफ्टवेयर लांच किया। रुद्रपुर एआरटीओ कार्यालय ऑनलाइन सुविधा देने वाला कुमाऊं का पहला कार्यालय बन गया। अब तक देहरादून और पौड़ी कार्यालय में ऑनलाइन डीएल बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन के लिए परिवहन डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट के सारथी लिंक पर जाकर फॉर्म भरना होगा। फार्म भरने के बाद अपनी सुविधा अनुसार आवेदक विभाग के कार्यालय में पहुंचकर स्क्रूटनी करा सकता है। आवेदक द्वारा फॉर्म में दी गई जानकारियां सही पाए जाने पर बायोमेट्रिक टेस्ट और फोटोग्राफी होगी उसके बाद टेस्ट में पास होने पर आवेदक अपना लाइसेंस ऑनलाइन ही प्राप्त कर सकता है। एआरटीओ नंदकिशोर ने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने से अनावश्यक भागदौड़ कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइसेंस बनाने वालों को अब बिचौलियों की मनमानी का शिकार नहीं होना पड़ेगा। एआरटीओ कार्यालय में आम तौर पर लाइसेंस बनाने के लिए जाने वाले लोग बिचौलियों के चक्कर में पड़ जाते हैं, जिससे निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि खर्च करनी पड़ती है। अब लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया ऑनलाइन होने से आवेदकों को निर्धारित शुल्क पर ही लाइसेंस जारी हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed