{"_id":"6876adfb06f6c09ff80f29dc","slug":"now-ro-will-give-permission-for-road-show-and-rally-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-127293-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अब रोड शो और रैली की अनुमति देंगे आरओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अब रोड शो और रैली की अनुमति देंगे आरओ
Wed, 16 Jul 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत के प्रचार, रोड शो व रैली के लिए तो विकास खंड के आरओ अनुमति देते हैं पर जिला पंचायत के लिए जिला मुख्यालय के आरओ की दौड़ सदस्यों को लगानी पड़ती थी। अब इसमें संशोधन कर दिया गया है। अब विकास खंड के आरओ को ही अनुमति देने का जिम्मा सौंप दिया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने विकास खंड खटीमा, सितारगंज, रुद्रपुर, गदरपुर, बाजपुर, काशीपुर व जसपुर के निर्वाचन अधिकारी को पत्र जारी किया है। इसमें निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि विकास खंड के तहत सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत के साथ-साथ सदस्य जिला पंचायत के उम्मीदवारों को भी रैली, रोड शो आदि की अनुमति निर्वाचन अधिकारी (क्षेत्र पंचायत) अपने स्तर से देंगे। जिला पंचायत की अनुमति जिला मुख्यालय से जारी करने में एक स्थल-एक समय में आयोजित रैली-जनसभा में दोहराव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को अनुमति लेेने के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती थी, अब उन्हें विकास खंड मुख्यालय से ही अनुमति मिल जाएगी।