{"_id":"594abfa74f1c1b8f578b46c8","slug":"now-radiologist-got-transferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रेडियोलाजिस्ट का भी तबादला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रेडियोलाजिस्ट का भी तबादला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
The troubled patient in the hospital
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में व्यवस्था ढर्रे पर नहीं आ रही है। लंबे समय से फिजीशियन का पद रिक्त है। अब रेडियोलॉजिस्ट का भी बागेश्वर तबादला कर दिया गया। इससे दूर-दराज से पहुंच रहे मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
तराई में स्वास्थ्य व्यवस्था के शासन-प्रशासन के तमाम दावे हवाई साबित हो रहे हैं। यहां न पर्याप्त डाक्टर हैं न टेकभनीशियन। इससे न तो मरीजों का सही इलाज हो रहा है और न ही जांच की जा रही है। यहां रेडियोलाजिस्ट के पद पर तैनात एलएस टोलिया का तबादला बागेश्वर कर दिया गया।
विज्ञापन
दो दिन पूर्व उन्होंने अस्पताल छोड़ दिया, लेकिन अभी तक उनके स्थान पर दूसरे रेडियोलॉजिस्ट को नहीं भेजा गया है। इससे मरीजों को अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है। जिला अस्पताल में हर रोज 30-35 मरीज एक्सरे कराने आते हैं, ऐसे में रेडियोलाजिस्ट नहीं होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
एलएस टोलिया का तबादला बागेश्वर होने पर उन्हें जिला अस्पताल से कार्यमुक्त कर दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही नए रेडियोलॉजिस्ट की यहां तैनाती कर दी जाएगी।
डॉ. अमिता उप्रेती, पीएमएस जिला अस्पताल रुद्रपुर
बाल चिकित्सक भरोसे किच्छा अस्पताल
किच्छा। किच्छा के शहरी व देहात क्षेत्र के मरीजों की सेहत सुधारने के लिए बनाया गया एकमात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वयं बीमार है। यहां तैनात चिकित्सा अधीक्षक समेत दो चिकित्सकों के तबादले के बाद यहां सिर्फ एक बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक ही रह गया है। किच्छा में सरकारी स्वास्थ्य सेवा बुरी तरह लड़खड़ा गई है।
पिछले दिनों वर्षों से तैनात डॉ. इंदिरा राजेश उत्तर प्रदेश के लिये रिलीव हो गई थी। सोमवार को यहां तैनात चिकित्सा अधीक्षक डा. एसराम व डॉ. दर्शन सिंह का भी तबादला कर दिया गया है। मंगलवार को अस्पताल में एकमात्र बाल विशेषज्ञ डॉ. आरके दूबे ही तैनात थे। अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक, बाल रोग विशेषज्ञ, रेडियशेलॉजिस्ट, निश्चेतक, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी के दो पदों के अलावा महिला चिकित्सा अधीक्षक का पद सृजित हैं।
वर्तमान में आठ चिकित्सकों में से केवल बाल रोग विशेषज्ञ डा. दूबे तैनात हैं । शेष सात पद रिक्त हैं। चिकित्सकों के न हो ने मंगलवार को कई मरीज बेरंग लौटे। कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, यहां संविदा के दो चिकित्सकों डा. आरसी गर्ग व डा. पीडी पांडे को शान्तिपुरी के अस्पताल की भी जिम्मेदारी दी गई है।
डॉक्टरों के स्थानांतरण के विरोध में अनशन पर बैठे कांग्रेसी
सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों के स्थानांतरण के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंशिक रूप से अनशन बैठे।
बुधवार को सरकारी अस्पताल परिसर में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता आंशिक रूप से अनशन बैठे। प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोशित होकर नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सीएम को संबोधित ज्ञापन सीएमएस डॉ. वीके टम्टा को सौंपकर सरकारी अस्पताल के एक मात्र सर्जन डॉ. पीके सिंहा के स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी। वहां नगर अध्यक्ष संदीप सहगल, जय सिंह गौतम, जफर मुन्ना, अफसर अली, मित्तू पांडे, मुज्जमिल हुसैन आदि थे।