फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   now maps will be approved online in DDA

डीडीए में अब ऑनलाइन मंजूर होंगे नक्शे

Wed, 21 Mar 2018 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Wed, 21 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
 now maps will  be approved online in DDA
online
जिला विकास प्राधिकरण मेें नक्शे पास कराने के लिए अब आवेदक को दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने होंगे। आवेदक नक्शे पास कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे और प्राधिकरण के एई/जेई आपत्ति का निस्तारण कर आवेदक का नक्शा मंजूर कर उसकी जानकारी ई-मेल से आवेदक को देंगे। एक अप्रैल से नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन


जिला विकास प्राधिकरण में अब तक मैनुअल ही नक्शे पास किए जाते हैं। वर्तमान में प्राधिकरण का मुख्य कार्यालय कलक्ट्रेट और क्षेत्रीय कार्यालय काशीपुर एवं खटीमा में हैं। नक्शा पास कराने के लिए आवेदक को प्राधिकरण के कई चक्कर काटने पड़ते हैं। आवेदकों की दिक्कतों को देखते हुए प्राधिकरण में अब ऑनलाइन नक्शा स्वीकृत करने की व्यवस्था की जा रही है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण (देहरादून) से आई तीन सदस्यीय टीम ने प्राधिकरण में तैनात एई और जेई को दो दिन तक नक्शे पास कराने के लिए बनाए गए सॉफ्टवेयर के संचालन के गुर सिखाए और डेमो भी दिया। बता दें कि मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण और हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण में वर्तमान में ऑनलाइन नक्शे पास होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अप्रैल से नक्शे के ऑनलाइन आवेदनों की व्यवस्था शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसको लेकर प्राधिकरण के एई और जेई को जरूरी प्रशिक्षण दिया जा चुका है। ऑनलाइन नक्शे मंजूर होने से आवेदकों को भी सहूलियत मिलेगी। 
- प्रताप शाह, सचिव, जिला विकास प्राधिकरण। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed