{"_id":"5b0c579b4f1c1b906e8b518b","slug":"notice-for-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"62 उद्योगों को नोटिस, ‘क्यों न फैक्ट्री बंद कर दी जाए’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
62 उद्योगों को नोटिस, ‘क्यों न फैक्ट्री बंद कर दी जाए’
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
Updated Tue, 29 May 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
industry shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 62 उद्योगों को पीसीबी मुख्यालय ने बंदी का कारण बताओ नोटिस भेजा है। इसके अलावा, 24 उद्योगों का दोबारा निरीक्षण कर पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारियों को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जिले में पिछले दिनों बिना उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) से अनुमति लिए चल रहे उद्योगों का निरीक्षण किया गया था।
विज्ञापन
जिले के 86 उद्योग जो बिना अनुमति के चल रहे थे, उन्हें अप्रैल में पीसीबी ने नोटिस जारी कर अनुमति लेने को कहा था। लेकिन, अधिकतर उद्योगों ने इसका जवाब देना तक उचित नहीं समझा। अब पीसीबी मुख्यालय ने इन 86 उद्योगों में से 62 उद्योगों को कारण बताओ नोटिस भेजकर पूछा है कि क्यों न उनकी फैक्ट्री को बंद कर दिया जाए। वहीं, 24 ऐसे उद्योग जिन्होंने पूर्व में नोटिसों का कोई जवाब ही नहीं दिया था, उनका स्थलीय निरीक्षण करने के लिए पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पीसीबी की क्षेत्रीय टीम इन 24 उद्योगों का स्थलीय निरीक्षण कर यह रिपोर्ट देगी कि वर्तमान में उक्त उद्योग चल रहे हैं या बंद हो चुके हैं। यदि चलते पाए जाते हैं तो ऐसे उद्योगों को बंद करने की कार्रवाई पीसीबी कर सकता है।
विज्ञापन
यहां बता दें कि पीसीबी उद्योगों को तीन श्रेणियों में अलग-अलग वर्षों के लिए अनुमति प्रदान करती है।
सबसे अधिक प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों को महज एक वर्ष की अनुमति प्रदान की जाती है। पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अंकुर कंसल ने बताया कि मुख्यालय से 62 उद्योगों को बंदी के लिए कारण बताओ नोटिस जारी हो गए हैं। 24 उद्योगों का निरीक्षण कर शीघ्र ही रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी।