फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   No Social Distancing During Market Opening

किराना की दुकानें खुलीं, लोगों ने खूब खरीदा सामान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
No Social Distancing During Market Opening
रुद्रपुर। एक हफ्ते बाद किराना की दुकानें खुलीं तो बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्राहकों ने जरूरत का राशन खरीदा। वहीं जनरल स्टोर और किराना के साथ की कई व्यापारियों ने इलेक्ट्रॉनिक सहित अन्य सामानों की दुकानें भी खोल लीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को किराना और व जनरल स्टोर के शटर सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक खुले रहे। दुकान खुलने का समय दो घंटे बढ़ाने पर किराना स्वामियों के चेहरे खिले दिखाए दिए। इधर, सब्जी मंडी और फल मंडी खुलने का समय पूर्व की तरह सात से 10 बजे तक ही था। इस दौरान सब्जी मंडी में भी ग्राहकों ने खूब खरीदारी की। 10 बजते ही पुलिस टीम ने सब्जी मंडी और फल मंडी बंद करा दी।
विज्ञापन

इधर, इलेक्ट्रॉनिक और अन्य दुकानें खुली होने पर पुलिस की ओर से चेतावनी देने पर शटर गिरा तो दिए गए लेकिन पुलिस के जाने के बाद दोबारा इलेक्ट्रॉनिक व अन्य दुकानदारों ने शटर ऊपर कर लिए। 12 बजते ही दुकानें बंद होना शुरू हो गईं और धीरे-धीरे फिर से बाजार में सन्नाटा पसर गया। सीओ सिटी अमित कुमार ने बाजार का भ्रमण किया और दुकानदारों को सामाजिक दूरी का पालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed