{"_id":"64ce9a33b93a6f0dc40fba94","slug":"no-light-in-jaspur-hospital-ward-rudrapur-news-c-235-1-ksp1002-1753-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सीएचसी के जज्जा-बच्चा वार्ड में अंधेरा होने पर भड़के विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सीएचसी के जज्जा-बच्चा वार्ड में अंधेरा होने पर भड़के विधायक
Sun, 06 Aug 2023 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
ई एम ओ डॉ सुशांत भारद्वाज से नाराजगी व्यक्त करते विधायक आदेश चौहान । संवाद
- फोटो : Samvad
तीमारदारों का आरोप, बल्ब् फ्यूज होने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने बल्ब खरीदकर लाने को कहा
जसपुर। सरकारी अस्पताल के जच्चा बच्चा वार्ड में अंधेरा होने पर विधायक ने अस्पताल प्रशासन से नाराजगी व्यक्त कर जच्चा बच्चा को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कराया।
शुक्रवार को जच्चा बच्चा वार्ड में तीन महिलाएं अपने नवजात शिशुओं के साथ भर्ती थीं। जच्चा बच्चा कक्ष में चार ट्यूब लाइट और बल्ब के प्वाइंट हैं। तीन ट्यूब लाइट और बल्ब खराब थे। केवल एक बल्ब जल रहा था। देर रात वह भी फ्यूज हो गया। जिससे जच्चा बच्चा वार्ड में अंधेरा छा गया। आरोप है कि इसकी शिकायत मरीजों के तीमारदारों ने अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से की। अस्पताल कर्मियों ने दुकान से बल्ब खरीद कर लाने के लिए कहा। अस्पताल के पास की दुकान पर बल्ब नहीं मिलने पर जच्चा बच्चा के तीमारदारों ने परेशान होकर विधायक से फोन पर शिकायत की। विधायक आदेश चौहान ने अस्पताल पहुंचकर ईएमओ डॉ. सुशांत भारद्वाज से नाराजगी व्यक्त कर मरीजों के उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कराया। डॉ. भारद्वाज ने बताया कि बल्ब फ्यूज होने की बात उनके संज्ञान में नहीं थी और ना ही उन्हें मरीजों के तीमारदारों ने अवगत कराया था। वह उसी समय ड्यूटी पर आए थे। रोगियों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट करा दिया है।
कोट
अस्पताल में लगभग 250 बल्ब और ट्यूब लाइट हैं। साथ ही 45 कमरे हैं। 3 अगस्त को अस्पताल की मेन लाइन में जबरदस्त फॉल्ट होने से कई कमरों की ट्यूब लाइट और बल्ब फ्यूज हो गए थे। जिसे बदलवा दिया गया है।
विज्ञापन
डॉ. एके शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, सीएचसी जसपुर