फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   No extra buses on the Haridwar route; pilgrims rely on Haldwani and private buses.

Udham Singh Nagar News: हरिद्वार रूट पर अतिरिक्त बसें नहीं, श्रद्धालु हल्द्वानी और निजी बसों के भरोसे

Tue, 28 Jul 2026 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 28 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
No extra buses on the Haridwar route; pilgrims rely on Haldwani and private buses.
रुद्रपुर। सावन माह शुरू होते ही हरिद्वार में जलाभिषेक और कांवड़ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही तेज हो गई है। ऊधम सिंह नगर से भी प्रतिदिन बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार पहुंच रहे हैं लेकिन रुद्रपुर रोडवेज डिपो से हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू नहीं किया गया है। ऐसे में श्रद्धालुओं को या तो हल्द्वानी डिपो का रुख करना पड़ रहा है या फिर निजी बसों में अधिक किराया देकर सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रुद्रपुर डिपो से हरिद्वार के लिए सीधी सरकारी बसों की संख्या बेहद सीमित है। नियमित रूप से दो से तीन बसें ही इस मार्ग पर संचालित होती हैं जो टनकपुर, बनबसा या खटीमा से होकर रुद्रपुर पहुंचती हैं और आगे हरिद्वार व देहरादून जाती हैं। सावन के दौरान यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ने के बावजूद परिवहन निगम की ओर से अब तक कोई विशेष बस सेवा शुरू नहीं की गई है। इसका कारण यह भी है कि रुद्रपुर डिपो पहले से ही बस की कमी से जूझ रहा है और वर्तमान में चार बसों का अनुबंध भी खत्म हो रहा है।
विज्ञापन

इसी वजह से रुद्रपुर से हल्द्वानी के लिए नियमित अंतराल पर बसें उपलब्ध होने के कारण श्रद्धालु पहले हल्द्वानी पहुंचते हैं जहां से हरिद्वार और देहरादून के लिए सुबह से देर रात तक कई सरकारी बसों का संचालन होता है। इसके अलावा सरकारी बसों की कमी का सीधा लाभ निजी बस संचालकों को मिल रहा है। रुद्रपुर से हरिद्वार के लिए रात के समय बड़ी संख्या में निजी एसी और स्लीपर बसें संचालित हो रही हैं। हालांकि, यात्रियों का कहना है कि निजी बसों का किराया सरकारी बसों की तुलना में अधिक होने से जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने उत्तराखंड परिवहन निगम से मांग की है कि सावन माह और कांवड़ यात्रा को देखते हुए रुद्रपुर से हरिद्वार के लिए अतिरिक्त सीधी बसों का संचालन तत्काल शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कोट- वर्तमान में डिपो के बेड़े में यात्रियों के मुकाबले कम बसें हैं। इसी कारण अतिरिक्त बसें नहीं चलाई गई हैं। नई बसें मिलते ही इसपर विचार किया जाएगा। - मधुसूदन मिश्रा, एआरएम, रोडवेज

--
कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुटा रोडवेज प्रशासन
काशीपुर। कांवड़ यात्रा की रोडवेज प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिल्ली को जाने वाली बसें बिजनौर, मेरठ होते हुए जाएंगी जबकि दिल्ली से रोडवेज बसें बुलंदशहर, अनूपशहर, संभल होते हुए लौटेंगी। हालांकि अभी डिपो की ओर से रूट डायवर्जन जारी नहीं किया गया है। 30 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि 31 जुलाई से रूट डायवर्ट हो जाएगा। फिलहाल हरिद्वार, ऋषिकेश रूट पर एक-एक बसों को बढ़ाया गया है। इन बसों में भी कांवड़ियों के लिए सीटें रिजर्व रहेंगी। डिपो के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि अभी कांवड़ यात्रा के लिए रूट बंद नहीं किया गया है। फिर भी डिपो की ओर से रूट प्लान तैयार किया जा रहा है। पिछली बार बिजनौर, मेरठ होते हुए बसें दिल्ली गई थीं। उम्मीद है पिछली बार का ही रूट प्लान लागू हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed