फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   No Entry in Nanakmatta Bypass

Udham Singh Nagar News: देवहा नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त, मार्ग अवरुद्ध

Wed, 05 Apr 2023 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 05 Apr 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
No Entry in Nanakmatta Bypass
नेशनल हाईवे 125 पर बने बाईपास पर यातायात प्रतिबंधित कर दिया है।
नानकमत्ता। राष्ट्रीय राजमार्ग 125 पर देवहा नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त होने से प्रशासन ने अवरोध लगाकर नेशनल हाईवे पर बने बाईपास पर यातायात प्रतिबंधित कर दिया है। इससे सभी वाहन बाजार होकर लिंक मार्ग से निकल रहे हैं। इससे आम लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

यातायात के भारी दबाव को देखते हुए नेशनल हाईवे संख्या 125 पर बाईपास बनाने का प्रस्ताव वर्ष 2015 में पारित हुआ। बाईपास मार्ग पर देवहा नदी पर 50 मीटर लंबा पुल बनने के बाद वर्ष 2018 में बाईपास मार्ग यातायात के लिए खोल दिया गया। कार्यदायी संस्था की ओर से पुल के निर्माण में कोताही बरतने के कारण वर्ष 2022 में पुल क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन

इस कारण इस मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया। एनएच की ओर से पुल की मरम्मत कर तीन माह बाद यातायात के लिए चालू किया गया लेकिन 21 मार्च को पुल फिर क्षतिग्रस्त हो गया। जलाशय की ओर पुल में बड़ा गड्ढा हो गया। पुल में लगी सरिया तक दिखाई दे रही थी। विभाग की ओर से गड्ढे पर रेत के कट्टे से बेरिकेडिंग कर पुल के एक ओर से वाहनों का आवागमन कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण पुल पर दस फीट लंबी दरार आ गई। इस कारण प्रशासन ने नानकसागर और नानकमत्ता को जोड़ने वाले बाईपास पर सोमवार को अवरोधक लगाकर यातायात प्रतिबंधित कर दिया। यातायात प्रतिबंधित होने से सभी वाहन लिंक मार्ग नगर से होकर निकल रहे हैं जिससे नगर में जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed