Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   'No entry' for heavy vehicles in the city today; changes made to several routes.

Udham Singh Nagar News: आज शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री, कई रूट पर हुआ बदलाव

Sat, 21 Nov 2026 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 21 Nov 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
'No entry' for heavy vehicles in the city today; changes made to several routes.
रुद्रपुर। श्री गुरु नानक देव जी की जयंती पर निकलने वाली नगर कीर्तन शोभायात्रा के चलते शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। शोभायात्रा के मद्देनजर सुबह सात बजे से रात दस बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बाहरी वाहनों को रिंग रोड से गुजारा जाएगा जबकि शहर के भीतर भी शोभायात्रा के गुजरने के साथ अलग-अलग मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से जारी रूट प्लान के तहत गुरुद्वारा सिंह सभा की ओर से निकाली जाने वाली शोभायात्रा को देखते हुए किच्छा रोड पर राधा स्वामी सत्संग फ्लाईओवर, काशीपुर रोड पर एमीनेटी स्कूल फ्लाईओवर, रामपुर बाईपास और नैनीताल रोड पर पार्ले चौक से भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा। सभी वाहन पास भी निरस्त रहेंगे। नैनीताल, हल्द्वानी, पंतनगर से रामपुर, दिल्ली, काशीपुर और हरिद्वार जाने वाले वाहनों को पार्ले चौक से रिंग रोड के रास्ते निकाला जाएगा। काशीपुर और हरिद्वार की ओर से आवाजाही करने वाले वाहन एमीनेटी स्कूल से रिंग रोड को भेजा जाएंगे। दिल्ली, रामपुर और मुरादाबाद से आने वाले वाहन रामपुर बाईपास से रिंग रोड का इस्तेमाल करेंगे। खटीमा, सितारगंज, किच्छा को जाने वाले वाहनों को राधा स्वामी सत्संग फ्लाईओवर की सर्विस लाइन से रिंग रोड पर भेजा जाएगा। शहर के भीतर गावा चौक, डीडी चौक, त्रिशूल चौक, गल्ला मंडी और अग्रसेन चौक समेत कई स्थानों पर जरूरत के अनुसार वाहनों की आवाजाही रोकी और बदली जाएगी। रोडवेज और सिडकुल की बसों को भी वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।
विज्ञापन

शोभायात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रूट प्लान में बदलाव किया गया है। लोगों से अपील की है कि इस दौरान मुख्य मार्गों पर वाहन ले जाने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें।- अजय गणपति, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed