फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Nirmala is connecting others to self-employment by becoming self-reliant

Udham Singh Nagar News: आत्मनिर्भर बन दूसरों को भी स्वरोजगार से जोड़ रहीं निर्मला

Sun, 29 Jun 2025 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 29 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Nirmala is connecting others to self-employment by becoming self-reliant
स्टाॅल पर अपने उत्पादों के साथ निर्मला पांडेय।
खटीमा। निर्मला पांडेय स्वयं आत्मनिर्भर बनकर अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर समाज के लिए मिसाल पेश कर रही हैं। वह बागनाथ हैंडीक्राफ्ट नाम से अपना उद्यम चलाने के साथ ही पांच महिला समूहों से भी जुड़ी हैं। इससे वह प्रतिमाह 60 हजार रुपये से अधिक की आमदनी करती हैं। उनके ऐपण व अन्य सजावट के सामान के उत्पादों की विदेशों में भी मांग है।
विज्ञापन

टेड़ाघाट, खटीमा निवासी निर्मला पांडेय बताती हैं कि वह ऐपण, सजावटी सामान आदि उत्पादों के खटीमा समेत गुजरात, सूरत आदि में स्टॉल लगाती हैं। इन उत्पादों की देशभर के साथ ही विदेशों में भी खूब मांग है। ऑनलाइन भी उनके उत्पादों की काफी बिक्री हो रही है। निर्मला बताती हैं कि वर्तमान में वह पांच महिला समूहों से जुड़ी हुईं हैं, उनके साथ करीब 50 महिलाएं हैं। जागृति सेवा समिति से जुड़कर वह सरकारी कार्यक्रमों के तहत बच्चों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण भी दे रही हैं। वह कहती हैं कि अपना उद्यम शुरू कर और महिला समूहों से जुड़कर महिलाएं लगातार आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed