{"_id":"69c2edad41ed160783020a2a","slug":"nine-year-old-girl-dies-sister-injured-after-bike-hits-divider-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-138921-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बाइक डिवाइडर से टकराई, नौ वर्षीय बालिका की मौत, बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बाइक डिवाइडर से टकराई, नौ वर्षीय बालिका की मौत, बहन घायल
Wed, 25 Mar 2026 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर। मामा के साथ बाइक से घर लौट रही दो भांजियों में से एक की हादसे में मौत हो गई। वहीं दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
काली मंदिर, पीलीभीत निवासी अजीत मंगलवार को कुंडेश्वरी मोड़, काशीपुर स्थित अपनी बहन के घर आया था। दोपहर तीन बजे वह भांजी रितिका (9) और आस्था (12) को बाइक से लेकर पीलीभीत निकला।
चार बजे एनएच-74 स्थित बाईपास मार्ग पर सरदार नगर अंडरपास के पास पीछे से आ रहे वाहन के दबाव से बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में रितिका डिवाइडर से टकराई और उसकी मौत हो गई, जबकि आस्था घायल हो गई। अजीत को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने घायलों को सीएचसी गदरपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने आस्था को जिला अस्पताल
भेज दिया। कोतवाली के उपनिरीक्षक संजय सिंह बोरा और जितेंद्र सिंह मेहरा ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।