{"_id":"66ce555fedcb2348eb00c826","slug":"nine-roads-will-be-constructed-at-a-cost-of-15-crores-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-116206-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: डेढ़ करोड़ की लागत से नौ सड़कों का होगा निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: डेढ़ करोड़ की लागत से नौ सड़कों का होगा निर्माण कार्य
Wed, 28 Aug 2024 04:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 28 Aug 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर में विकास कार्यों का शिलान्यास करते विधायक चीमा। संवाद
विज्ञापन
काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने मंगलवार को डेढ़ करोड़ रुपये के विकास कार्यों की नींव रखी। इसी के तहत क्षेत्र की नौ सड़कों का शिलान्यास किया गया।
विधायक चीमा ने बताया कि वार्ड एक की सैनिक कॉलोनी, वार्ड दो जसपुर खुर्द, वार्ड तीन पशुपति विहार स्थित कृष्णा कॉलोनी और खड़गपुर देवीपुरा लाइन पार कॉलोनी में टाइल्स मार्ग का निर्माण होना है। ग्राम पैगा दक्षिण में सौ मीटर का खड़ंजा निर्माण सहित अन्य कार्य करवाए जाएंगे। इसी क्रम में एकता कॉलोनी में नाले का निर्माण भी प्रस्तावित किया गया।
विज्ञापन
विधायक चीमा ने कहा कि इन मार्गों का निर्माण गुणवत्ता पूर्वक किया जाएगा। क्षेत्र के विकास के लिए जैसे-जैसे धन की उपलब्धता होगी, प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। वहां भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत सिद्ध, ब्रिजेश पाल, ग्राम प्रधान पैगा नीलम, दीप जोशी, बीना नेगी, अनिल कुमार, मंजू देवी आदि थे। संवाद
विज्ञापन