फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Nh land scam

नायब तहसीलदार ने की 11 फाइलों में हेराफेरी

Tue, 02 May 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Tue, 02 May 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
Nh land scam
एनएच पर लंबे डिवाइडर बनाने का विरोध - फोटो : अमर उजाला

रुद्रपुर। एनएच मुआवजा घोटाले की जिला प्रशासन स्तर की पड़ताल में एक नायब तहसीलदार के स्तर से ही मुआवजे की फाइलें बैकडेट में पास करने का मामला सामने आया है। इस नायब तहसीलदार ने 11 बड़ी फाइलों में अपने आला अफसरों के साथ मिलकर हेरफेर की है। वह अब नैनीताल जिले में कार्यरत है। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक आरोपित नायब तहसीलदार का मूल पद रजिस्ट्रार कानूनगो है। जिला प्रशासन की अंदरूनी जांच में यह मामला अब सामने आने लगा है। यह नायब तहसीलदार सितारगंज, गदरपुर तहसील में भी रह चुका है। इसके बाद वर्ष 2015-16 में नायब तहसीलदार को विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी कार्यालय ऊधमसिंह नगर में तैनात किया गया।
विज्ञापन


इस नायब तहसीलदार को सितारगंज, गदरपुर तहसील क्षेत्रों की पूरी जानकारी थी, इसलिए करोड़ों रुपये के मुआवजे की 11 फाइलों को बैकडेट में पास करके मोटी रकम ली गई। इनमें सात फाइलें सितारगंज, चार फाइलें गदरपुर तहसील क्षेत्र की थीं। डीएम नीरज खैरवाल का कहना है कि इस तरह के नए मामले भी सामने निकल कर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, एनएच-74 के भूमि मुआवजा घोटाले में एक पीसीएस अधिकारी पर आकाओं की मेहरबानी भी बरकरार बताई जा रही है। इस अधिकारी के एसडीएम कार्यकाल में गदरपुर, बाजपुर क्षेत्र में सबसे ज्यादा घोटाले के मामले सामने आए हैं। एक मंत्री के करीबी होने के कारण उस पर कार्रवाई नहीं हो सकी है। सूत्रों का कहना है कि जिला प्रशासन की आंतरिक जांच में अगर मामला स्पष्ट पाया गया तो उस पीसीएस अधिकारी का नपना तय है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed