फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   NGT taken action

एनजीटी की कार्रवाई पीसीबी में हड़कंप

Fri, 16 Mar 2018 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  सितारगंज।
अमर उजाला ब्यूरो  सितारगंज। Updated Fri, 16 Mar 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
NGT taken action
ngt - फोटो : ngt

सिडकुल से सटे सिद्ध गर्ब्यांग गांव में फैक्ट्रियों का जहरीला पानी बहने और काली राख उड़ने का मामला एनजीटी तक पहुंचने के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) में हड़कंप मच गया है। बोर्ड के सदस्य सचिव ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित की है, जो सप्ताह भर के भीतर जांच कर प्रदूषित पानी के नमूने लेगी। इन नमूनों की जांच भारत सरकार की अधिकृत लैब में की जाएगी। 

विज्ञापन


बता दें कि पिथौरागढ़ के धारचूला ब्लॉक से यहां बसाए गए 250 परिवारों के सिद्ध गर्ब्यांग गांव में सिडकुल की फैक्ट्रियों के गंदे पानी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। हालात यह हो चले हैं कि गांव के हैंडपंप और नलों से भी गंदा पानी निकल रहा है और मजबूरी में लोग वही पानी पीने को मजबूर हैं। इसके अलावा आसपास के करीब आधा दर्जन गांव भी इससे प्रभावित हैं। यह मामला तहसील से लेकर पीसीबी और एससी/एसटी आयोग तक पहुंचा, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) कोर्ट को चिट्ठी लिखी।
विज्ञापन


एनजीटी के मामले में दो अप्रैल को सुनवाई की तिथि निर्धारित करने से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हरकत में आ गया है। बोर्ड के सदस्य सचिव एसपी सुबुद्धि ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकुर कंसल ने बताया कि चार सदस्यीय कमेटी बनाई गई है, जिसमें सिडकुल का भी अधिकारी शामिल है। यह कमेटी सप्ताह भर के भीतर गांव का निरीक्षण कर प्रदूषित पानी का नमूना लेगी। कहा कि नमूनों की जांच भारत सरकार के अधिकृत लैब में कराया जाएगा। कहा कि गंदा पानी छोड़ने वाली फैक्ट्रियां किसी हाल नहीं बख्शी जाएंगी। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed