{"_id":"5b56226b4f1c1b6e118b546d","slug":"new-sub-station-launched-after-final-testing","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल टेस्टिंग के साथ नया सब स्टेशन चालू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनल टेस्टिंग के साथ नया सब स्टेशन चालू
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊध्ामसिंह नगर
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खटीमा में नए बिजली घर खटीमा टाउन की फाइनल टेस्टिंग करती परीक्षण उपखंड की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊर्जा निगम ने फाइनल टेस्टिंग पूरी होने के साथ खटीमा क्षेत्र को मेलाघाट रोड पर नये सब स्टेशन यानी खटीमा टाउन बिजली घर की सौगात दे दी है। सोमवार शाम करीब सवा छह बजे स्टेशन रोड फीडर और पीलीभीत रोड फीडर की लाइन में सब स्टेशन से करंट चालू करते ही कंजाबाग बिजली घर का लोड भी करीब दो सौ एंपियर कम हो गया और ग्रामीण क्षेत्र में राहत की उम्मीद जगा दी। सब स्टेशन में छह पैनल में दो को चालू कर दिया है।
विज्ञापन
नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती से निजात के लिए ऊर्जा निगम ने पिछले वर्ष से सब डिजिवन आफिस परिसर में 132 केवी के सब स्टेशन के निर्माण और दस-दस केवीए के दो ट्रांसफार्मर भी लगाने का कार्य शुरू हुआ। ट्रांसफार्मर स्थापित होने और लोहियाहेड पावर हाउस के 132 केवीए यार्ड से सीधे जोड़ने के बाद बीते पखवाड़े भर से प्रारंभिक टेस्टिंग का कार्य चल रहा था। सोमवार सुबह सितारगंज स्थित परीक्षण उपखंड के एई राजीव कुमार के नेतृत्व में जेई मंजू रावत और सब डिविजन के एसडीओ अंबिका यादव, जेई पवन उप्रेती फाइनल टेस्टिंग में जुटे रहे।
विज्ञापन
शाम करीब सवा छह बजे नए बिजली घर के छह पैनल में दो पैनल को चालू कर स्टेशन रोड व पीलीभीत फीडर को कंजाबाग बिजली घर लाइन अलग कर करंट दौड़ाया गया। एसडीओ ने बताया कि फाइनल टेस्टिंग सफल रही और अब कंजाबाग रोड पर करीब दो सौ एंपियर का लोड कम हो गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्र व शहर के अन्य हिस्सों में कटौती व लो वोल्टेज से राहत मिलेगी। बताया कि अभी छह में से चार पैनलों पर फीडरों को भविष्य में जोड़ा जाएगा। नए बिजली घर की क्षमता करीब 1050 एंपियर है।
विज्ञापन
अब रेलवे पार, अमाऊं, राजीवनगर, आवास विकास में भी राहत की तैयारी
खटीमा। बिजली विभाग की ओर से अगले चरण में अमाऊं, रेलवे पार, राजीवनगर, आवास विकास आदि के लिए नया फीडर बनाने का प्रस्ताव है। इसके लिए रेलवे लाइन से भूमिगत केबिल डालने में अनुमति का पेंच आ रहा है। एसडीओ ने बताया कि नए सब स्टेशन में चार पैनल शेष हैं। इसमें उक्त क्षेत्र को जोड़ने के लिए केबिल डालने की रेलवे से अनुमति की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी। साथ ही निकट भविष्य में आवश्यकता के अनुसार नए सब स्टेशन से लाइनों को जोड़ा जाएगा।