{"_id":"6559039ae554dfa4db0ca889","slug":"new-parking-in-kashipur-kashipur-news-c-235-1-ksp1003-4764-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: काशीपुर में बनेगी बहुमंजिला पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: काशीपुर में बनेगी बहुमंजिला पार्किंग
Sun, 19 Nov 2023 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। शहर के मुख्य बाजार में व्यवस्था बनाने के लिए एक बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण प्रस्तावित है। चार मंजिली पार्किंग में 219 वाहनों को खड़ा करने की क्षमता होगी। दावा है कि इससे बाजार में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।
काशीपुर के मुख्य बाजार में स्थित एसपी कार्यालय के जमीन पर एक बहुमंजिला पार्किंग बनाई जा रही है। प्रशासन ने इसकी डीपीआर बनाकर शासन को भेजी है। लगभग 1798.99 लाख की अनुमानित लागत से बनने वाले इस पार्किंग में चार मंजिल होंगी। पार्किंग 2736.82 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में बनेगा। इसके लिए एसपी कार्यालय की जमीन, जो बंदीगृह के नाम पर दर्ज थी, को आवास विभाग को हस्तांतरण कर दिया गया है।
एसपी कार्यालय के भी बनेंगे कक्ष
प्रस्तावित पार्किंग में स्थल पर वर्तमान में एसपी कार्यालय है। भूतल पर एसपी कार्यालय समेत कुछ कक्ष भी बनाए जाएंगे। जहां वर्तमान की तरह एसपी कार्यालय संचालित होगा।
विज्ञापन
वर्तमान में एसपी कार्यालय के बाहर खाली पड़े भूखंड में नगर निगम ने अपनी पार्किंग व्यवस्था शुरू की है। यहां वाहन खड़ा करने के लिए नगर निगम लोगों से पैसा वसूलता है। निर्माण होने के बाद आवास-विकास विभाग खुद पार्किंग की व्यवस्था करेगा या पार्किंग का टेंडर निकालेगा, यह अभी तय नहीं किया गया है।
एसपी कार्यालय की जमीन पर बहुमंजिला पार्किंग प्रस्तावित है। जमीन का हस्तांतरण हो चुका है। प्रस्ताव की मंजूरी के साथ ही निर्माण शुरू हो जाएगा। -अभय प्रताप सिंह, एसडीएम, काशीपुर