फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Neighbor made video of girl while bathing in sitarganj

Udham Singh Nagar News: पड़ोसी ने युवती का नहाते समय बनाया वीडियो, युवक गिरफ्तार

Tue, 14 Jan 2025 05:30 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, सितारगंज
अमर उजाला नेटवर्क, सितारगंज Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 14 Jan 2025 05:30 PM IST
सार

पड़ोसी व्यक्ति ने बाथरूम में नहा रही एक युवती का छुपकर वीडियो बना लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Neighbor made video of girl while bathing in sitarganj
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सितारगंज में पड़ोसी व्यक्ति ने बाथरूम में नहा रही एक युवती का छुपकर वीडियो बना लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 जनवरी की दोपहर उसकी पुत्री बाथरूम में नहा रही थी। आरोप है कि तभी पड़ोस में रहने वाले युवक राहुल कुमार ने बगल में अटैच बाथरूम के रोशनदान से पुत्री का मोबाइल से वीडियो बना रहा था। पुत्री की जैसे ही मोबाइल पर नजर पड़ी, वह चिल्लाने लगी।

विज्ञापन

 

 

आवाज सुनकर वह और उसकी पत्नी बाथरूम की तरफ गए, तो बेटी ने आपबीती बताई। व्यक्ति ने आशंका जताई कि आरोपी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर सकता है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 77 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया गया। उसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

- उपेंद्र सिंह धोनी, सीओ सितारगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed