फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Naveen will be known as Narayan in khatima

दूसरा जन्म: नारायण के नाम से जाना जाएगा नवीन, पिंडदान होने के कारण दोबारा हुआ नामकरण और शादी, जानिए पूरा मामला

Sat, 02 Dec 2023 02:18 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 02 Dec 2023 02:18 PM IST
सार

मरा समझकर परिजनों ने 26 नवंबर को नवीन की जगह दूसरे युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। बुधवार को अचानक नवीन के जिंदा मिलने पर परिजनों के साथ ही गांव के लोग भी अचरज में पड़ गए। गुरुवार को नवीन भट्ट का दोबारा नामकरण हुआ।

विज्ञापन
Naveen will be known as Narayan in khatima
नवीन चंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खटीमा के श्रीपुर बिचुवा गांव में गुरुवार को नवीन भट्ट का दोबारा नामकरण हुआ। अब वह नारायण के नाम से जाना जाएगा। 

विज्ञापन


मरा समझकर परिजनों ने 26 नवंबर को नवीन की जगह दूसरे युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। बुधवार को अचानक नवीन के जिंदा मिलने पर परिजनों के साथ ही गांव के लोग भी अचरज में पड़ गए। परिजन नवीन का पिंडदान कर चुके थे, जिस कारण गुरुवार को पंडित आनंद वल्लभ जोशी ने घर पर उसका दोबारा नामकरण किया। उसे नया नाम नरायण दत्त भट्ट दिया गया है।


जनेऊ धारण करने के बाद उसका अपनी पत्नी रेखा के साथ दोबारा विवाह हुआ। गांव के लोगों का कहना है कि परिजन नवीन को मृत समझकर पिंडदान कर चुके थे, जिस कारण हिंदू मान्यताओं के अनुसार, नामकरण व विवाह आदि दोबारा किए गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अजब-गजब: अपना बेटा समझकर घरवालों ने किया युवक का अंतिम संस्कार, जब उसे वीडियो कॉल में देखा...तो उड़ गए होश

विज्ञापन
विज्ञापन


जिस युवक की परिजनों  ने बनबसा में अंतिम संस्कार कर दिया था, उसके बारे में पुलिस को अभी तक कोई सटीक जानकारी नहीं मिली है।  
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed