फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   natural gas will be supplied in urban as well as rural areas

शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में होगी नेचुरल गैस की सप्लाई

Sun, 19 Aug 2018 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला/ ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 19 Aug 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
natural gas will be supplied in urban as well as rural areas
gas pipeline - फोटो : mercopress.com

इंडियन ऑयल कारपोरेशन और अडानी ग्रुप के संयुक्त वेंचर से घर-घर तक नेचुरल गैस पहुंचाने की योजना के तहत शहर के आवास विकास क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी नेचुरल गैस पहुंचाने के मकसद से पाइप लाइन बिछाई जा रही हैं। रुद्रपुर में मेट्रोपोलिस सिटी में करीब डेढ़ सौ घरों में नेचुरल गैस की सप्लाई हो रही है। कंपनी का लक्ष्य काशीपुर और रुद्रपुर में करीब 30 हजार घरों तक पाइप लाइन पहुंचाने का है। 

विज्ञापन


दरअसल वर्ष 2016 में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने काशीपुर में हुए कार्यक्रम में जिले में घर-घर तक नेचुरल गैस पहुंचाने के प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। संयुक्त वेंचर के तहत जसपुर से खटीमा तक पाइप लाइन बिछाई जानी है। काशीपुर के अलावा रुद्रपुर में बीते जून से मेट्रोपोलिस सिटी में पाइप लाइन से डेढ़ सौ घरों में गैस सप्लाई की जा रही है। आवास विकास क्षेत्र में भी नेचुरल गैस पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाने की काम शुरू कर दिया गया है। शहर के मुख्य बाजार और अन्य हिस्सों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में फोकस किया जा रहा है। प्रोजेक्ट का तकनीकी काम देख रहे आशुतोष गौतम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में छतरपुर, धर्मपुर, मटकोटा और भूरारानी में भी पाइप लाइनें बिछाई जा रही हैं। इसके अलावा बिगवाड़ा होते हुए किच्छा, सितारगंज और खटीमा तक पाइप लाइन बिछाई जाएंगी। 
विज्ञापन


बताया कि छतरपुर मटकोटा में गैस रिसीव स्टेशन बनाया गया है। गैस कनेक्शन लेने वालों के लिए तीन तरह की योजनाएं रखी गई हैं और भुगतान भी ऑनलाइन या चेक से किया जा सकता है। इसके लिए घर में मीटर लगाया जाता है और रीडिंग के अनुसार हर दो महीने में बिल आता है। सिलेंडर की गैस के मुकाबले यह सस्ती पड़ती है। बताया कि आवास विकास क्षेत्र में पांच महीनों में लाइन बिछाने का काम पूरा होने के 
विज्ञापन
विज्ञापन


काशीपुर की तर्ज पर खुलेगा सीएनजी स्टेशन 
रुद्रपुर। संयुक्त वेंचर के तहत रुद्रपुर में भी काशीपुर की तरह सीएनजी स्टेशन खोलने की योजना पर काम चल रहा है। काशीपुर में सीएनजी ऑटो बिकने शुरू हो गए हैं। कंपनी अधिकारियों के मुताबिक नैनीताल रोड पर पीएसी परिसर में इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप खुलने जा रहा है। इसी पेट्रोल पंप में सीएनजी पंप स्टेशन लगाने की योजना भी है। इसके अलावा वाहनों में सीएनजी किट लगाने के लिए परिवहन विभाग से अप्रू्वल लेने की कार्यवाही की जा रही है। किट लगाने वालों को भी बुलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed