फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   National Sub-Junior Volleyball: A big opportunity for players from Uttarakhand

राष्ट्रीय सब-जूनियर वॉलीबाल : उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका

Sat, 24 Jan 2026 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 24 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
National Sub-Junior Volleyball: A big opportunity for players from Uttarakhand
रुद्रपुर। 46वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय वॉलीबाल चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली टीमों के चयन के लिए ट्रायल कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। यह चैंपियनशिप 24 फरवरी से एक मार्च 2026 तक हुगली, पश्चिम बंगाल में होगी।
विज्ञापन

उत्तरांचल वॉलीबाल एसोसिएशन की सचिव सपना देवी ने बताया कि चयन प्रक्रिया रुद्रपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। 28 जनवरी को बालिका वर्ग और 29 जनवरी को बालक वर्ग की टीमों का चयन किया जाएगा। दोनों दिन चयन ट्रायल सुबह 11 बजे से शुरू होंगे। बताया कि चयन ट्रायल में वही भाग ले सकेंगे जिनकी जन्मतिथि एक जनवरी 2010 या उसके बाद की होनी चाहिए। उत्तराखंड का स्थायी निवासी या उसके माता–पिता उत्तराखंड में किसी सरकारी विभाग में कार्यरत हों।
विज्ञापन

इससे पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह चयन समिति के निर्णय पर आधारित होगी और उसका निर्णय अंतिम व मान्य होगा।
अंडर-14 व अंडर-19 वर्ग में बालक–बालिकाओं का चयन
रुद्रपुर। युवा कल्याण विभाग की ओर से खेल महाकुंभ 2025 के तहत आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय पैंचक सिलाट प्रतियोगिता से पूर्व जनपद स्तर पर खिलाड़ियों का चयन ट्रायल शुक्रवार को संपन्न हो गया। चयनित खिलाड़ी 27 से 29 जनवरी 2026 तक राज्य स्तरीय पैंचक सिलाट प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंडर-14 बालक वर्ग में अर्जुन, अतुल, कुलदीप, गुरुकांत सिंह, साहिल और मोहन नेगी, बालिका वर्ग में पिंकी, नन्ही नेगी, मान्या शर्मा, समृद्धि कौर और अंडर-19 बालक वर्ग में नीरज शर्मा, विजेंद्र, दीपक, रंजीत, चेतन, राहुल और मानव का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed