{"_id":"69d80b00fd95698b6c021454","slug":"national-lok-adalat-in-all-blocks-including-rudrapur-on-may-9-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-139718-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर समेत सभी ब्लाकों में राष्ट्रीय लोक अदालत नौ मई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर समेत सभी ब्लाकों में राष्ट्रीय लोक अदालत नौ मई को
Fri, 10 Apr 2026 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। नौ मई को रुद्रपुर समेत सभी ब्लाकों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव योगेंद्र कुमार सागर ने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक रुद्रपुर स्थित जिला न्यायालय सहित काशीपुर, खटीमा, बाजपुर, जसपुर, सितारगंज व किच्छा के दीवानी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। इसमें भरण पोषण, धन वसूली, श्रम विवाद, विद्युत, जल कर बिलों के मामले, एनआई एक्ट के मामले, धन वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रम विवाद, विद्युत व जल कर बिल, वैवाहिक मामले तलाक को छोड़कर, भूमि अधिग्रहण आदि मामलों पर सुनवाई होगी। कहा कि जो भी व्यक्ति अपने वादों व मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण करवाना चाहते हैं वे संबंधित न्यायालय में किसी भी कार्य दिवस में स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर अपने वादों को नियत करवा सकते हैं।
विज्ञापन