{"_id":"4852259b8449625dd7907a8597e4efcd","slug":"national-kabaddi-championship-began-in-mireepiri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरीपीरी में शुरू हुई नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरीपीरी में शुरू हुई नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप
ब्यूरो, अमर उजाला, गदरपुर
Updated Sat, 21 Feb 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया पंजाब स्टाइल कबड्डी चैंपियनशिप के उद्घाटन मैच में महिला वर्ग में पंजाब जबकि पुरुष में पंजाब, उत्तराखंड ने अपने दमखम का लोहा मनवाया। शुक्रवार को मीरी पीरी खालसा एकेडमी नवाबगंज में देश भर के प्रांतों की टीमों का जमावड़ा रहा। मुख्य अतिथि विधायक अरविंद पांडेय, प्रमुख उद्योगपति राणा रणजीत सिंह ने कबूतर, गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ किया। शुभारंभ से पूर्व विद्यार्थियाें ने पंजाबी ढोल की धुन पर भांगड़े की प्रस्तुति से समां बांध दिया। उद्घाटन मैच के पहले दिन पंजाब, उत्तराखंड महिला वर्ग के कड़े मुकाबले में पंजाब की टीम ने 40 अंक अर्जित कर उत्तराखंड को 23 अंकों से हराया। इसके बाद पुरुष वर्ग में दिल्ली ने 42 अंक हासिल कर राजस्थान को मात दी। उत्तराखंड ने 34 अंक हासिल कर उत्तर प्रदेश को 7 अंकों से जबकि पंजाब ने 33 अंक हासिल कर हरियाणा को 2 अंकों से मात दी। इस दौरान एमच्यौर कबड्डी फे डरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन पहलवान गुरमेज सिंह, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी देवी दयाल, वर्ल्ड कप में उत्कृष्ट प्रदर्शनकर्ता गुरलाल गनौर, सुल्तान सिंह, गुलजार सिंह गुलजारी सहित बाबा अनूप सिंह, प्रधानाचार्य हरजीत सिंह घुम्मन, वाइस प्रिंसिपल गुरजिंदर कौर, सेक्रेटरी स. देवेन्द्र सिंह, दलविंदर सिंह, परमजीत सिंह, जसवंत सिंह चाहल, बलवीर सिंह, गुरमुख सिंह आदि थे।
विज्ञापन