{"_id":"5740b6cd4f1c1b0014ac7c8e","slug":"nanak-sagar-reservoir-s-water-level-constant-at-683-20-feet","type":"story","status":"publish","title_hn":" नानकसागर जलाशय का जलस्तर 683.20 फीट पर स्थिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नानकसागर जलाशय का जलस्तर 683.20 फीट पर स्थिर
अमर उजला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर
Updated Sun, 22 May 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
नानकमत्ता डैम में स्थिर पानी
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
छह मिमी वर्षा से गर्मी का तापमान गिर गया। जिससे आम लोगों को राहत महसूस हुई। लेकिन नानकसागर जलाशय के जलस्तर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। जलाशय का जलस्तर 683.20 फीट पर स्थिर है।
शुक्रवार की देर शाम गरज के साथ नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मानसून पूर्व हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। शनिवार की प्रात: भी 10 मिनट रिमझिम बरसात ने मौसम खुशगवार कर दिया। वर्षा होने के बावजूद नानकसागर जलाशय के जलस्तर में कोई बढ़ोत्तरी नही हुई। बैराज के निकास द्वारा फाटक के समीप ही जलाशय में मिट्टी के निकले टापू साफ दिखाई दे रहे हैं। गत वर्ष कम वर्षा होने के चलते नानकसागर बैराज में 700 फीट तक ही पानी का स्टाक हो सका। जो पिछले वर्ष की अपेक्षा दो फीट कम था। नानकसागर जलाशय के जूनियर अभियंता प्रेम कुमार टम्टा ने बताया कि सिंचाई के लिए पानी की मांग न होने के चलते बैराज से 30 मार्च के बाद जल निकासी नहीं की गई है।