{"_id":"689a3f09aa836113890c4fee","slug":"name-in-two-voter-list-bazpur-news-c-235-1-ksp1006-130713-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कांग्रेस प्रत्याशी का नाम यूपी और उत्तराखंड वोटर लिस्ट में होने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कांग्रेस प्रत्याशी का नाम यूपी और उत्तराखंड वोटर लिस्ट में होने का आरोप
Tue, 12 Aug 2025 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकायत की भनक लगते ही ब्लॉक दफ्तर पर लगी समर्थकों की भीड़
बाजपुर। एक व्यक्ति ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुखमन औलख का यूपी और उत्तराखंड की वोटर लिस्ट में नाम होने का आरोप लगाया है। इस पर हलचल मच गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ब्लॉक दफ्तर के सामने भीड़ लग गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस-प्रशासन भी हरकत में आ गया।
गांव पिपलिया निवासी विनोद शर्मा ने सोमवार को ब्लॉक में सहायक निर्वाचन अधिकारी उपेंद्र सिंह रावत को शिकायती पत्र देकर कांग्रेस समर्थित ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी सुखमन औलख का नाम यूपी और उत्तराखंड की वोटर लिस्ट में होने का आरोप लगाया है। आपत्ति की भनक लगते ही किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी की अगुवाई में कार्यकर्ता ब्लॉक पहुंच गए।
इधर, सहायक निर्वाचन अधिकारी उपेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आपत्ति नहीं लगाई गई है। एक व्यक्ति की तरफ से ब्लॉक प्रमुख पद के कांग्रेस प्रत्याशी सुखमन औलख के दो स्थानों पर वोटर लिस्ट में नाम होने की लिखित शिकायत की गई है। लिखित शिकायती पत्र भी जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम पर है। शिकायत को डीएम के समक्ष भेज दिया गया है। ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी सुखमन कौर औलख ने कहा कि जो आरोप लगाए गए हैं वे निराधार हैं। यूपी में वोटरलिस्ट से वे नाम निरस्त करा चुकी हैं।