फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Nainital and Pauri won the match.

सीनियर अंतरजनपदीय क्रिकेट में नैनीताल व पौड़ी ने जीते मैच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Nainital and Pauri won the match.
रुद्रपुर में ऊधमसिंह नगर बी और पौड़ी की टीमों के बीच होता मैच। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सीनियर अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता के छठे दिन नैनीताल ए और हरिद्वार बी के बीच मैच खेला गया। इसमें नैनीताल ए ने मैच जीता। दूसरा मैच पौड़ी और ऊधमसिंह नगर बी के बीच खेला गया। इसमें पौड़ी की टीम ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड व क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की ओर से एमिनिटी मदनलाल क्रिकेट एकेडमी रुद्रपुर में नैनीताल ए और हरिद्वार बी के बीच मैच खेला गया। मैच के मुख्य अतिथि के रूप में एमिनीटी स्पोर्ट्स एकेडमी के एमडी सुभाष अरोरा ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

नैनीताल ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में पांच विकेट खोकर 221 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरिद्वार बी की पूरी टीम 18 ओवर में 65 रनों पर ऑल आउट हो गई। एमिनिटी पब्लिक स्कूल खेल मैदान पर पौड़ी और ऊधमसिंह नगर बी टीम के बीच मैच हुआ। पौड़ी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में पांच विकेट खोकर 269 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऊधम सिंह नगर बी की टीम 268 रन पर ऑल आउट हो गई। पौड़ी ने ऊधमसिंह नगर बी को 21 रन से हराकर चार अंक प्राप्त किए। वहां क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर के सचिव नूर आलम, इंद्रनील कर, बलवंत सिंह, मुन्ना विश्वकर्मा, त्रिलोक सिंह जीना, सुनील शाह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed