फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Nagar Nigam will not ask for rupees for 15 days.

15 दिन तक तहबाजारी नहीं वसूलेगा नगर निगम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam will not ask for rupees for 15 days.
रुद्रपुर में प्रेस वार्ता करते मेयर रामपाल सिंह। - फोटो : RUDRAPUR
मूसलाधार बारिश से ठेली और फड़ व्यापारियों को हुए आर्थिक नुकसान को देखते रुद्रपुर नगर निगम ने 15 दिनों तक तहबाजारी नहीं वसूलने का एलान किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर निगम सभागार में मेयर रामपाल सिंह और एमएनए विशाल मिश्रा ने प्रेस वार्ता में बताया कि आपदा के चलते ठेली व फड़ व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई के लिए 15 दिन तक ठेली फड़ व्यापारियों से तहबाजारी शुल्क नहीं वसूला जाएगा। मेयर रामपाल ने कहा कि निगम स्तर से आपदा से प्रभावितों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
साथ ही डेंगू, मलेरिया व अन्य संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए सभी वार्डों में छिड़काव कराया जा रहा है। नालियों की सफाई करवाई जा रही है। जानवरों के शव उठाने के लिए नगर निगम ने 9389811822 व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। लोकेशन व फोटो मिलने पर मृत जानवरों का निस्तारण नगर निगम की ओर से करवाया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में कीटनाशक व एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए नगर निगम ने पांच टीमें गठित की हैैं। पांच ट्रैक्टर, पांच पंपिंग सेट की व्यवस्था की गई है। साथ ही काशीपुर नगर निगम से संपर्क कर अतिरिक्त टैंकर की व्यवस्था की जा रही है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए जिला प्रसाशन व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से क्षेत्र में आठ-आठ टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed