फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Nagar Keertan in Dineshpur

Udham Singh Nagar News: जो बोले सो निहाल से गूंजा दिनेशपुर

Wed, 12 Apr 2023 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 12 Apr 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Nagar Keertan in Dineshpur
सिख समाज ने दिनेशपुर में नगर कीर्तन और शोभायात्रा निकाली। 
दिनेशपुर। खालसा पंथ के सजना दिवस बैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में सिख समाज ने नगर कीर्तन और शोभायात्रा निकाली। इस दौरान क्षेत्र जो बोले सो निहाल,सत श्री अकाल के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। इसके साथ ही गुरुद्वारा माता साहिब कौर में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन

गुरुपंथ के दास गुरुद्वारा बंगला साहिब दिल्ली के संत बाबा वचन सिंह, नानकपुरी टांडा के बाबा गुरजंट सिंह, बाबा गुरदेव सिंह ने मंगलवार दोपहर गांव जयनगर नंबर पांच स्थित गुरुद्वारे से अरदास के बाद केसरी निशान दिखाकर नगर कीर्तन को रवाना किया। कीर्तन में सबसे आगे स्कूली बच्चे पंजाब की संस्कृति पर आधारित झांकियां सजाकर चल रहे थे। इसके पीछे गतका पार्टी के कलाकार हैरतअंगेज करतब दिखा रहे थे। हेमकुंड साहिब, हरमंदिर साहिब की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा के बीच में गुरुग्रंथ साहिब की पालकी सजाई गई थी। इसके आगे पंच प्यारे चल रहे थे।
विज्ञापन

विभिन्न गांवों से होकर देर शाम शोभायात्रा के नगर पहुंची। यहां नगर वासियों समेत व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। गुरुद्वारा माता साहिब कौर में जाकर यात्रा संपन्न हुई। शोभायात्रा में डॉ. कुलवंत सिंह विर्क, भगवंत सिंह, कंवल सिंह विर्क, गगनदीप सिंह, हरपाल सिंह चीमा, हजारा सिंह, हरपाल सिंह मनेश, डॉ. बलवंत सिंह, हरजीत सिंह, गुरमुख सिंह, बलिहार सिंह, जोगिंदर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed