फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Naeim arrested with one and a half kg of  Charas

डेढ़ लाख की चरस के साथ शातिर बदमाश नईम गिरफ्तार

Mon, 22 May 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Mon, 22 May 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
 Naeim arrested with one and a half kg of  Charas
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान में एक शातिर बदमाश को डेढ़ लाख रुपये मूल्य की एक किलो 400 ग्राम चरस और तमंचा कारतूस के साथ दबोचने में सफलता पाई।

विज्ञापन


रविवार को मुखबिर ने बांसफोड़ान चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह को बताया कि एक एक व्यक्ति रामनगर से बड़ी मात्र में चरस लेकर बाइक से काशीपुर की आ रहा है। पुलिस टीम ने कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में रामनगर मार्ग पर स्थित केलामोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। 
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस को देखकर एक बाइक सवार वापस रामनगर की ओर भागने भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने दबोच लिया। टीम ने उसके पास से एक किलो 400 ग्राम चरस, 315 बोर का एक तमंचा और छह कारतूस बरामद किए। चरस की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम नईम बाबा पुत्र अब्दुल रहमान निवासी महेशपुरा बताया। पुलिस ने नईम को एनडीपीएस एक्ट और धारा (25) में गिरफ्तार कर लिया। टीम में एसआई दिनेश फर्त्याल, एसआई जसविदर सिंह, सिपाही  जगदीश पपने, जरनैल सिंह, दिवान सिंह, शमीम अहमद, मनोज कोहली, रविन्दर आदि थे।


शातिर बदमाश है नईम
नईम बाबा शातिर बदमाश है। उस पर काशीपुर थाने में हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, 25 ए एक्ट, गुंडा एक्ट/गैंगस्टर के 21 मुकदमे दर्ज है। बांसफोड़ान चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि नईम बाबा कुख्यात बदमाश है। उस पर हत्या के चार, हत्या का प्रयास के चार, गुंडा एक्ट में निरुद्ध चार, बलवा के पांच, गैंगेस्टर के चार सहित अन्य मुकदमे हैं। अब उसने नशीले पदार्थों की तस्करी शुरू कर दी थी। 

चार हत्याओं में प्रयुक्त तमंचा बरामद
नईम बाबा द्वारा की गई चार हत्याओं में प्रयुक्त तमंचा बरामद हुआ है। सूत्र ने बताया कि नईम बाबा ने हत्याएं और हत्या के प्रयास में इसी 315 बोर के तमंचे का प्रयोग किया है। नईम बाबा पकड़े जाने पर पुलिस को दूसरा तमंचा बरामद करा देता। 
फोटो: 21केएसपी 03पी- काशीपुर में पुलिस हिरासत में आरोपी बदमाश नईम बाबा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed