{"_id":"663f0b465dad3a602304811a","slug":"mystery-of-murder-and-suicide-got-buried-with-two-deaths-in-rudrapur-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: दो मौतों के साथ दफन हुआ हत्या-आत्महत्या का राज, भाई-बहन की मौत का मामला; कॉल डिटेल में कुछ नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: दो मौतों के साथ दफन हुआ हत्या-आत्महत्या का राज, भाई-बहन की मौत का मामला; कॉल डिटेल में कुछ नहीं मिला
Sat, 11 May 2024 11:38 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 11 May 2024 11:38 AM IST
सार
रुद्रपुर के सिंह काॅलोनी में बहन की हत्या कर भाई की आत्महत्या करने के मामले का राज उनकी मौत के साथ दफन हो गया है। पुलिस को जांच में दोनों की कॉल डिटेल में कुछ संदिग्ध नहीं मिला और न ही कमरे में रात में किसी तीसरे की एंट्री हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
रुद्रपुर के सिंह काॅलोनी में बहन की हत्या कर भाई की आत्महत्या करने के मामले का राज उनकी मौत के साथ दफन हो गया है। पुलिस को जांच में दोनों की कॉल डिटेल में कुछ संदिग्ध नहीं मिला और न ही कमरे में रात में किसी तीसरे की एंट्री हुई थी। अब पुलिस इस मामले में कानूनन हत्या का केस दर्ज कर कागजी कार्यवाही करेगी।
बुधवार सुबह ग्राम चंदूआ थाना हाफिजगंज बरेली निवासी सुनील कुमार (23) और विवाहित बहन करिश्मा (19) के शव सिंह काॅलोनी स्थित किराए के कमरे मेंपाए गए थे। करिश्मा की गला घोंटकर हत्या हुई थी, जबकि सुनील फंदे पर लटका हुआ था। शुरुआती जांच में पुलिस पूरे प्रकरण को संदेह की नजर से देख रही थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गहनता से छानबीन के बाद तस्वीर साफ हो रही है।
पुलिस ने मृतकों के परिजनों और रिश्तेदारों के साथ ही मृतका के दूसरे पति से पूछताछ की है। इसके साथ ही मृतकों की कॉल डिटेल को खंगाला है। पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात पौने दस बजे मृतकों के कमरे से उनकी बहन और बहनोई खाना खाकर निकले थे। इसके बाद करिश्मा ने अपने दूसरे पति से फोन पर बात की थी। रात साढ़े 11 बजे सुनील ने अपनी बहन से फोन पर बात कही थी। दोनों ने ही सामान्य बात थी। बहन और बहनाेई के कमरे से जाने के बाद रातभर कोई भी अन्य कमरे में नहीं आया था और सुबह आठ बजे ही रिश्तेदार कमरे पर पहुंचा था।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Nanakmatta: गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने रणजीत सिंह को किया बहाल, बीते साल फरवरी में किया था निलंबित
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों भाई बहन के बीच किसी बात को लेकर विवाद इस कदर बढ़ा कि नौबत जान लेने पर आ गई। रात में कोई अन्य कमरे में नहीं आया। जो भी हुआ वह भाई बहन के बीच विवाद की उपज से ही हुआ। बताया कि अब इस मामले में हत्या का केस दर्ज करने की कार्यवाही की जाएगी। अब तक की जांच में इस मामले में कुछ संदिग्ध नहीं मिला है।