फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Municipal chairman sat on dharna against ADM, seeking transfer

एडीएम के खिलाफ पालिका चेयरमैन धरने पर बैठे, तबादले की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Municipal chairman sat on dharna against ADM, seeking transfer
सितारगंज नगर पालिका परिसर में अनिश्चितकालीन धरना देते पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे व अन्य। - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे ने एडीएम पर जांच के नाम पर विकास कार्यों को ठप करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार से पालिका परिसर में कुछ सभासदों और समर्थकों के साथ धरने शुरू कर दिया है। उन्होंने एडीएम के तबादले सहित पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन भी सीएम को भेजा।
विज्ञापन

मंगलवार को दुबे ने सीएम टीएस रावत को पत्र लिखकर कहा था कि बोर्ड ने दो साल के कार्यकाल में 233 टाइल्स रोड और नालियों के निर्माण कार्यों का प्रस्ताव पारित किया। इनमें अधिकांश कार्य ठेकेदारों ने पूरे भी कर दिए। 25 जून को डीएम ने पालिका के कार्यों की जांच शुरू कराई। जिन ठेकेदारों ने कार्य पूर्ण कर दिए, उनका भुगतान रोक दिया। अधूरे निर्माण कार्य भी रोक दिए गए। भुगतान रोकने से जनहित के कार्य रुके हुए हैं। पिछले पांच महीने में तीन जांच कमेटियां गठित कर दीं लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। आरोप है कि जांच सिर्फ विकास कार्य ठप करने और पालिका के कर्मचारियों को परेशान करने के लिए एडीएम से करवाई जा रही है।
विज्ञापन

दुबे का कहना है कि शासन ने उनके पत्र पर कोई कार्यवाही नहीं की इसलिए बेमियादी धरना शुरू किया है। उन्होंने सीएम से ठेकेदारों के भुगतान पर लगी रोक हटाने, राजीव गांधी व प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों के निर्माण कार्य पूर्ण कराने को भुगतान करने, चार साल से तैनात एडीएम का तबादला करने, नगरीय क्षेत्र में लोनिवि के पांच साल में किए गए कार्यों व वर्तमान कार्यों की उच्च स्तरीय जांच करने, पालिका के अधिकारी और कर्मचारियों पर जिले के अधिकारियों के हस्तक्षेप आदि पर रोक की मांग की है। कहा कि जरूरत पड़ी तो वह आमरण अनशन भी करेंगे। वहां सभासद पंकज रावत, जहूर इस्लाम, लक्ष्मण सिंह राणा, सचिन गंगवार, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष संदीप बावा, मो. हनीफ, मुख्त्यार अहमद, कासिम अली, संतोष दुबे, गंगासागर, रामाशंकर, नाजिम मलिक, नसीम मलिक, सज्जाद हुसैन, रवि सक्सेना, बलविंदर सिंह, सोनू माटा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed