फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mufaid Hussein became the ward member

मुफाइद हुसैन बने वार्ड मेंबर

Wed, 02 Sep 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर। Updated Wed, 02 Sep 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन

सुल्तानपुर पट्टी नगर के वार्ड संख्या चार पर सभासद के लिए हुए उपचुनाव में मुफाइद हुसैन जीते। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी विकास कुमार बंसल को 31 मतों से पराजित किया।

विज्ञापन


इस सीट के लिए सोमवार को हुए मतदान में 611 में से 536 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। मंगलवार को सुबह आठ बजे बाजपुर ब्लॉक कार्यालय में ईवीएम मशीन से वोटों की गिनती शुरू हुई।
विज्ञापन


मतगणना शांतिपूर्ण रही। इस चुनाव में मुफाइद हुसैन को 220 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी विकास कुमार बंसल को 189, तौफीक को 120, असगर अली को मात्र एक और खुर्शीद को एक भी मत नहीं मिला, जबकि छह मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाकर किसी को वोट नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मतगणना के बाद आरओ तीरथपाल सिंह, एआरओ सुदेश चंद ने विजयी प्रत्याशी मुफाइद हुसैन को प्रमाण पत्र दिया। वहां नायब तहसीलदार प्रताप राम आर्य, कानूनगो कुंवरपाल सिंह, एसआई डीवी सोलंकी, कांग्रेसी नेता मुनव्वर अली आदि थे।


विजयी प्रत्याशी मुफाइद हुसैन के सुल्तानपुर पट्टी पहुंचने पर बाजे-गाजे के साथ जुलूस निकाला गया। वहां सहकारी समिति अध्यक्ष अजीमुद्दीन, अनिल गुप्ता, अंकुुर गुप्ता, रामौतार सागर, वीरेंद्र अग्रवाल, मो. असलम, हाजी खुर्शीद, सरफराज, अकरम, इम्तियाज खान, अनवार हुसैन, मंगल खां आदि थे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed