{"_id":"58a751964f1c1b6439d84a86","slug":"mp-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के सांसद निधि के 42.34 करोड़ खर्च होने बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के सांसद निधि के 42.34 करोड़ खर्च होने बाकी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
Updated Sat, 18 Feb 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
नोट की सच्चाई
काशीपुर। उत्तराखंड के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के उपलब्ध सांसद निधि की 4234.43 लाख खर्च होने शेष है। इसमें लोकसभा सांसदों के 2477.82 लाख और राज्यसभा सांसदों के 1756.61 लाख रुपए शामिल है। आरटीआई कार्यकर्ता नदीमुद्दीन द्वारा मांगी गई सूचना के जवाब में ग्राम विकास आयुुक्त उत्तराखंड के लोक सूचना अधिकारी ने 23 जनवरी 2017 को लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों के 2016 के खर्च के विवरण की जानकारी दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दिसंबर 2016 तक लोकसभा सांसदों के पास 13495.07 लाख रुपए की धनराशि में से 11017.27 लाख की राशि खर्च हुई है। राज्यसभा के सांसदों के पास 7687.10 लाख रुपए की राशि में से 5930.49 लाख की धनराशि खर्च हुई है। सूचना से यह भी पता चला है कि कुछ पूर्व सांसदों के 2009-10 में स्वीकृत कार्य अभी प्रगति पर है। ब्यूरो
विज्ञापन