फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   MoU signed between Life Science University of Romania and Pant University

Udham Singh Nagar News: रोमानिया की लाइफ साइंस यूनिवर्सिटी, पंत विवि के बीच हुआ एमओयू

Sat, 26 Jul 2025 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 26 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
MoU signed between Life Science University of Romania and Pant University
पंतनगर। इरास्मस प्लस समझौते के तहत जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, रोमानिया की लाइफ साइंस यूनिवर्सिटी को उच्च शिक्षा, शोध और सतत विकास में अंतरराष्ट्रीय सहयोग करेगा।
विज्ञापन

इसके लिए दोनों विश्वविद्यालयों के बीच इरास्मस प्लस अंतरराष्ट्रीय समझौते के तहत एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
रोमानिया के टिमिसोआरा (यूएसडीटी) स्थित ‘किंग मिहाई प्रथम’ जीवन विज्ञान विश्वविद्यालय में इरास्मस अंतरराष्ट्रीय सहयोग ग्रीष्मकालीन सप्ताह (21-25 जुलाई) का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें एमओयू पर रोमानियन विवि के कुलपति (रेक्टर) डाॅ. काॅस्मिन एलिन पोपेस्यू व अंतरराष्ट्रीय मामलों की निदेशक राउल पास्टानाउ और जीबी पंत कृषि विवि की ओर से अंतरराष्ट्रीय मामलों के निदेशक डाॅ. एचजे शिवा प्रसाद व सहायक निदेशक डाॅ. श्वेता चैधरी ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. शिवा प्रसाद ने बताया कि यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम रहा। इसने दुनिया भर के शैक्षणिक और संस्थागत भागीदारों को एक मंच पर ला दिया। इसमें यूरोप, एशिया, अफ्रीका और अमेरिका के सार्वजनिक और निजी उच्च शिक्षा संस्थानों के प्रतिनिधियों ने एक साझा प्रतिबद्धता के साथ भाग लिया जिसका उद्देश्य उच्च शिक्षा, अनुसंधान और सतत विकास में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है।

यूरोपीय संघ की ओर से प्रायोजित इस समझौते के तहत छात्रों और शिक्षकों का आदान-प्रदान, शोध सहयोग, दोनों विश्वविद्यालयों के बीच दोहरे/संयुक्त डिग्री कार्यक्रम जिनमें संयुक्त सम्मेलन, सेमिनार, कार्यशालाएं और प्रशिक्षण शामिल हैं संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed