{"_id":"657b5928ed19e56a420f3616","slug":"motors-stolen-from-the-fields-of-nine-farmers-rudrapur-news-c-236-1-ktm1001-1507-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: किसान आयोग के उपाध्यक्ष समेत नौ किसानों के खेतों से मोटर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: किसान आयोग के उपाध्यक्ष समेत नौ किसानों के खेतों से मोटर चोरी
Fri, 15 Dec 2023 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 15 Dec 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
नानकमत्ता। प्रतापपुर क्षेत्र में चोर सक्रिय होने से किसानों में दहशत है। खेतों में सिंचाई के लिए लगी मोटर चोरी होने की लगातार कई घटनाएं हो चुकी है लेकिन पुलिस इन मामलों की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। किसान आयोग के उपाध्यक्ष सहित नौ किसानों के खेतों से चोर सिंचाई की मोटर चोरी कर ले गए।
प्रतापपुर नंबर चार निवासी किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। इसमें कहा गया है कि 12 दिसंबर की रात चोर उनकी व प्रतापपुर नंबर आठ निवासी बलजीत सिंह, गुरमेज सिंह, मनजीत सिंह, गुरशरण सिंह, बेअंत सिंह सहित नौ किसानों के खेत व घर के आंगन में लगी खेतों में सिंचाई करने वाली मोटर चोरी कर ले गए। इससे पूर्व भी प्रतापपुर नंबर छह व नौ में त्रिलोक सिंह, रणधीर सिंह सहित कई घरों में चोरी हो चुकी है। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद है। पुलिस को तहरीर सौंपी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। संवाद
सीएम के सामने उठाया जाएगा चोरी का मामला : राजपाल सिंह
नानकमत्ता। किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि प्रतापपुर क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं घटने के साथ ही नशे का धंधा भी पनप रहा है। पुलिस कुछ मामलों में गिरफ्तारी दिखाकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर रही है। चोरी की घटनाओं का मामला जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले युवा सिख सम्मेलन में मुख्यमंत्री के सम्मुख उठाया जाएगा। संवाद