फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Motions in the week will be the acceptance of BCom: Hridayesh

छात्रसंघ प्रस्ताव लाए तो सप्ताहभर में मिल जाएगी बीकॉम की स्वीकृति : हृदयेश

Wed, 05 Oct 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा Updated Wed, 05 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Motions in the week will be the acceptance of BCom: Hridayesh
महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में मंचासीन काबीना मंत्री हृदयेश। - फोटो : अमर उजाला
हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में उच्च शिक्षा एवं वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश ने बीकॉम और एमए में योग विषय खोलने और रिक्त पदों को भरने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ प्रस्ताव लाए तो सप्ताह भर में बीकॉम की स्वीकृति मिल जाएगी। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक चंद ने अमित जोशी को एनएसयूआई का प्रत्याशी घोषित किया।
विज्ञापन



 कालेज सभागार में आयोजित समारोह में काबीना मंत्री हृदयेश ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य डा. हरि राम तिरुआ और छात्रसंघ अध्यक्ष चंद ने उन्हें कालेज की स्थितियों से अवगत कराया। खटीमा फाइबर्स के सीएमडी राकेश रस्तोगी ने कालेज की लाइब्रेरी के लिए एक लाख 11 हजार 111 रुपये देने की घोषणा की। छात्रसंघ अध्यक्ष ने आगंतुकों का आभार जताया। संचालन डा. सिद्घेश्वर सिंह एवं नीरज कन्याल ने किया। इस अवसर पर मंडी चेयरमैन भुवन कापड़ी, पूर्व चेयरमैन दलजीत गोराया, पूर्व अध्यक्ष नवीन जोशी, राम पांडे, रमेश रौतेला, विमला मुडेला,  कुसुम कापड़ी, कृष्णा नेगी, लीला चंद, बीना राणा, किशोरी देवी, डा. साहिद, डा. रीता शर्मा, डा. पंकज कुमार, डा. देवेंद्र चौहान, डा. केबी श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन







हेमवती नंदन बहुगुणा महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में शामिल होने आई वित्तमंत्री इंदिरा हृदयेश का काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करने जा रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने भाजपा कार्यालय के बाहर बलपूर्वक गिरफ्तार कर लिया। काबीना मंत्री के जाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट और भाजयुमो के नगर अध्यक्ष रामू भारती सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यालय के बाहर एकत्रित होने लगे। एक घंटे तक कार्यालय के बाहर भाजपा के लोग नारेबाजी करते रहे। भाजपाइयों का आरोप था कि वित्तमंत्री हृदयेश छात्र राजनीति में घुसपैठ कर चुनाव को प्रभावित कर रही हैं।

काशीपुर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां भी छात्र गुटों में मारपीट इसी का नतीजा था। चुनाव से ठीक तीन दिन पहले महाविद्यालय में आकर चुनाव प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। महाविद्यालय जाने के दौरान पुलिस ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर कोतवाली पहुंचा दिया। 32 भाजपाइयों को गिरफ्तार किया गया। इस अवसर पर अमित पांडे, भुवन जोशी, दीपक तिवारी, जीशान अहमद, शाहबुद्दीन, चंदू मुंडेला, चंद्रभूषण ठकुराई, दीपक मौर्य, बब्लू भंडारी, धन सिंह बिष्ट, संदीप पासवान, विरेंद्र राणा, गोपाल भट्ट, विष्णु सागर, सतीश भट्ट आदि थे।




एचएनबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में पहुंचीं कबीना मंत्री इंदिरा हृदयेश ने कहा कि राज्य आंदोलन में अग्रिम पंक्ति में रहे खटीमा की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। सरकार यहां भव्य शहीद स्मारक बनाकर शहीदों का सम्मान करेगी। उन्होंने कहा कि पीडीएफ ने विषम परिस्थितियों में सरकार का साथ दिया है। उस पर टिप्पणी नहीं होनी चाहिए। हृदयेश टनकपुर रोड स्थित वरिष्ठ व्यवसायी जगदीश गोयल के आवास पर पत्रकारों के रुबरु हुईं। उन्होंने कहा कि वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होना आचार संहिता के उल्लंघन का मामला नहीं बनता।



इस दौरान व्यापार मंडल प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपकर नवनिर्मित वाणिज्य कर कार्यालय में फर्नीचर, पेयजल व्यवस्था, व्यापारी कक्ष कार्यालय फर्नीचर सहित मार्ग निर्माण की मांग की। मांग करने वालों में अध्यक्ष अरुण सक्सेना, मंत्री सतीश गोयल, नरेश गुप्ता, सुमित गुंबर, रामबाबू अग्रवाल, रबीश भटनागर, संतोष मल्होत्रा आदि थे। जनसमस्या निवारण समिति ने ज्ञापन सौंपकर संजय रेलवे पार्क स्थित शहीद मार्ग से मुख्य चौराहे तक मार्ग के जीर्णोद्धार की मांग की। ज्ञापन देने वालों में विश्वनाथ यादव, मोहम्मद अकरम, अमर चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed