{"_id":"62fd25b90cff5a22150df1a0","slug":"mother-commits-suicide-by-giving-poison-to-children-kashipur-news-hld4726425168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को जहर देकर मां ने खुद कर ली आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को जहर देकर मां ने खुद कर ली आत्महत्या
विज्ञापन
दीपा।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। लिव इन में रह रही महिला ने अपने दो बच्चों को जहर देने के बाद खुद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जहर खिलाने से बेटे की मौत हो गई। बेटी निजी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। घटना से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
मानपुर रोड निवासी कुसुमलता (26) उर्फ प्रीती का विवाह छह वर्ष पूर्व यूपी के रामपुर जिले के दड़ियाल निवासी रामकिशोर से हुआ था। पति रामकिशोर का कुंडा थाने के ग्राम गंगापुर स्थित अपनी रिश्तेदारी में आना-जाना था। कुसुमलता भी अक्सर वहां आती रहती थी। इसी दौरान उसके अपने रिश्ते के देवर राजा के साथ प्रेम संबंध हो गए। मामला उजागर हुआ तो कुसुमलता ने रामकिशोर के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। इसे लेकर गांव में पंचायत भी हुई लेकिन कुसुम ने राजा के साथ रहने की बात कही। हालांकि तब तक उसके एक बेटी दीपा और एक बेटा लव हो चुका था। कुसुम पिछले दस माह से राजा के साथ रह रही थी। उससे एक माह का बेटा जतिन भी है।
राजा पांच भाइयों में सबसे छोटा है। वह दो भाइयों सुरेश व सुनील के परिवारों के साथ अलग हवेली में रहता है जबकि उसके दो बड़े भाई अपने पिता रघुवीर सिंह के साथ अलग हवेली में रहते हैं। राजा रायपुरखुर्द निवासी गुरनाम के फार्म पर ड्राइवर है। बताया जा रहा है कि बच्चे को दवा दिलाने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अनबन हो गई थी।
विज्ञापन
मंगलवार को राजा सुबह का नाश्ता किए बगैर घर से निकल गया। कुसुमलता ने घर के दरवाजे तक पीछा कर उससे खाना खाकर जाने की जिद की लेकिन राजा उसकी बात अनसुनी कर चला गया। कुसुम ने पति के मोबाइल पर फोन कर उसे खाने के लिए घर आने को कहा मगर राजा ने आने से इनकार कर दिया। दोपहर करीब दो बजे वह अपनी जेठानी शशि रानी और पूनम को बरामदे में छोड़कर तीनों बच्चों को लेकर अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद उसके कमरे से उल्टियां होने की आवाजें आने लगीं। इस पर जेठानियों ने कमरे में जाकर देखा तो तीनों बेसुध पड़े थे। जतिन की हालत ठीक थी।
सूचना पर घर पहुंचे राजा ने तीनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें गिरीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान रात में कुसुमलता और उसके दो वर्षीय पुत्र लव की मौत हो गई जबकि चार वर्षीय दीपा की हालत चिंताजनक बनी हुई है। नायब तहसीलदार राकेश चन्द्र ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरा। सूचना पर मृतका की मां कृष्णा और परिवार के अन्य सदस्य भी मोर्चरी पहुंच गए।
आपसी मनमुटाव में जहर खाने की बात सामने आई है। मृतकों की पोस्टमार्टम और बिसरा परीक्षण रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। अब तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
चंद्रमोहन सिंह, एसपी काशीपुर

मृतक लव का फाइल फोटो।- फोटो : KASHIPUR

कुसुमलता का फाइल फोटो।- फोटो : KASHIPUR