{"_id":"692605a08973301aa60b0532","slug":"morning-procession-taken-out-on-martyrs-day-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-135450-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शहीदी दिवस पर निकाली प्रभात फेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शहीदी दिवस पर निकाली प्रभात फेरी
Wed, 26 Nov 2025 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। श्रीगुरु तेग बहादुर, भाई सती दास, भाई मतिदास व भाई दयाला जी के शहीदी दिवस पर नगर के प्रमुख मार्गों से कीर्तन के साथ प्रभात फेरी निकाली गई।
महाराणा प्रताप चौक के पास स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा से सुबह पांच बजे गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी श्री सिंह सभा से शुरू होकर चीमा चौराहा, कटोराताल होते हुए मोहल्ला पक्का कोट स्थित बड़े गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पहुंची। यहां पर संगत के भले की अरदास हुई। वहीं गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के जत्थेदार बाबा सिंह, बाबा लखविंदर सिंह लाखा व खालसा फाउंडेशन के सेवादारों ने प्रभात फेरी में शामिल संगत का स्वागत किया। गुरुद्वारा में प्रसाद व लंगर की व्यवस्था की गई थी। यहां से प्रभात फेरी वापस मुख्य बाजार से होते हुए गुरुद्वारा श्री सिंह सभा पहुंच कर संपन्न हुई। इसमें जगजीत सिंह कोहली, सतपाल सिंह आनंद, जितेंद्र छाबड़ा, जसपाल सिंह चड्ढा, कमलजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, हरजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह सेठी आदि शामिल रहे।