फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   More viral case in banbasa

Udham Singh Nagar News: बनबसा में बढ़े वायरल के मरीज

Tue, 05 Sep 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 05 Sep 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
More viral case in banbasa
05tnpbnb02p   बनबसा का अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र। स्रोत: संवाद
बनबसा (चंपावत)। स्थानीय सरकारी अस्पताल में इन दिनों बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। डॉ. स्वाति शर्मा ने बताया कि इस अस्पताल की औसत ओपीडी 30-35 रहती है लेकिन आजकल रोजाना 40 से अधिक मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। रक्त की जांच में डेंगू और मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

जरूरतमंद मरीजों के लिए अस्पताल में पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध हैं। इस अस्पताल में एक-एक डॉक्टर, फार्मासिस्ट, तकनीशियन तैनात हैं। जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी, व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी, कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष गजेंद्र सामंत, पूर्व बीडीसी सदस्य जसवंत बसेड़ा, प्रधान हर्ष बहादुर चंद, विनीता राना, पूर्व प्रधान गीता देवी, गिरधारी लाल आदि नागरिकों ने इस अस्पताल का उच्चीकरण कर यहां दो डाॅक्टर, एक दंत चिकित्सक, दो फार्मासिस्ट, एक नेत्रमितिज्ञ, वार्डबाॅय, पर्यावरण मित्र की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन



एडीएम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

पिथौरागढ़। एडीएम डॉ. शिवकुमार बरनवाल ने मंगलवार को बीडी पांडे जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। एडीएम डॉ. शिवकुमार ने सबसे पहले रक्त केंद्र प्रभारी डॉ. नरेंद्र शर्मा से जानकारी ली। उन्होंने ब्लड कंपोनेंट यूनिट निर्माण की सराहना की। इसके बाद होम्योपैथी विभाग, इमरजेंसी कक्ष, सामान्य कक्ष, ऑक्सीजन प्लांट आदि का निरीक्षण किया। पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने अस्पताल संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। वहां रेडक्राॅस के अध्यक्ष एमसी पंत, सचिव भगवान सिंह, इंदर लुंठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed