Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   more traffic at Chaiti choraha kashipur

Udham Singh Nagar News: चीमा चौराहे पर व्यवस्था की अनदेखी कर हादसों को बुलावा दे रहे लोग

Fri, 17 Nov 2023 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 17 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
more traffic at Chaiti choraha kashipur
काशीपुर। क्षेत्र के दूसरे प्रमुख चौराहे पर लोग यातायात के नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। यहां लोग विपरीत दिशा से दोपहिया वाहन ले जा रहे हैं। इससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। एमपी चौक के बाद चीमा चौराहा नगर का प्रमुख दूसरा चौराहा है। यहां से रामनगर, मुख्य बाजार, कटोराताल, गिरिताल, कुंडेश्वरी की ओर रास्ता जाता है। कुछ माह पहले चैती मेला शुरू होने से पहले शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए चीमा चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया था लेकिन लोगों ने इसका विपरीत रास्ता निकाल लिया है।
विज्ञापन

मुख्य बाजार से कुंडेश्वरी रोड पर जाने के लिए चौराहे से करीब 200 मीटर आगे जाकर इंडियन बैंक के पास से यूटर्न लेकर आना पड़ता है। इससे बचने के लिए लोग चौराहे से 50 मीटर पहले रामलीला ग्राउंड के गेट के सामने बने कट से ही विपरीत दिशा में दोपहिया वाहन ले जा रहे हैं। इससे चौराहे पर जाम जैसी स्थिति बन जाती है। हादसे का भी खतरा रहता है।
विज्ञापन

वहीं रोड के किनारे ही मैकेनिक वाहनों की मरम्मत करते रहते हैं। इससे रामनगर से आने वाले वाहनों के लिए कम जगह बचती है। यातायात नियंत्रित करने के लिए रामलीला ग्राउंड के गेट के पास पीआरडी जवान को भी तैनात किया गया है। इसके बावजूद लोग विपरीत दिशा में वाहन ले जा रहे हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी चौराहों पर यातायात नियंत्रित करने की व्यवस्था की गई है। लोगों को पुलिस को मदद कर व्यवस्था में सहयोग करना चाहिए। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अभय प्रताप सिंह, एसपी, काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed