{"_id":"681674cb55d18b27e40d0489","slug":"more-than-one-crore-transfer-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-126541-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास योजना : 191 खातों में एक करोड़ ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास योजना : 191 खातों में एक करोड़ ट्रांसफर
Sun, 04 May 2025 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 04 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत महापौर दीपक बाली ने नगर निगम सभागार में 191 लाभार्थियों को उनकी किस्त की धनराशि सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की।
अंतिम किस्त लेने वालों को महापौर ने गृह प्रवेश की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। बता दें कि मार्च में मुख्यमंत्री की ओर से इस योजना के अंतर्गत तीन करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई थी, जिसके माध्यम से 402 लाभार्थियों को लगभग दो करोड़ रुपये की राशि दी गई थी।
अब इस वितरण कार्यक्रम के तहत शेष 191 लाभार्थियों को कुल एक करोड़ 100 रुपये की राशि उनके खातों में अंतरित की गई है। इस तरह अब तक 1485 लोगों को आवास का लाभ देने के लिए प्रशासन ने ठोस प्रयास किए हैं, जिनमें से 814 आवास पूर्ण रूप से तैयार हो चुके हैं और 671 आवास निर्माणाधीन हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान महापौर दीपक बाली ने जानकारी दी कि वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजना को प्रभावी बनाए रखने के लिए शासन को 1.50 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि की मांग के लिए पत्र भेजा जा चुका है, जिसकी स्वीकृति आगामी सप्ताह में मिलने की संभावना है।
इससे उन आवेदकों को भी लाभ मिलेगा जो अब तक वंचित रह गए हैं। वहां विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पार्षद अनिल कुमार, वैशाली गुप्ता, सीमा सागर, अनीता कंबोज, प्रिंस बाली, राशिद फारुकी रहे।