फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   More students should participate in Khel Mahakumbh.

खेल महाकुंभ में अधिक से अधिक युवाओं का हो प्रतिभाग : डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
More students should participate in  Khel  Mahakumbh.
रुद्रपुर कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करतीं डीएम। - फोटो : RUDRAPUR
डीएम रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में खेल महाकुंभ-2021 के आयोजन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक हुई। डीएम ने सभी नगर निकायों को निर्देश दिए कि खेल महाकुंभ में क्रीड़ा स्थल पर मोबाइल शौचालय और साफ सफाई की समुचित व्यवस्था करें। जल संस्थान के अधिकारी स्वच्छ जल की व्यवस्था रखें।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि खेल प्रतियोगिता के दौरान क्रीड़ा स्थल पर प्राथमिक चिकित्सा, एंबुलेंस आदि की समुचित व्यवस्था करें। अधिकारी खेल महाकुंभ में अधिक से अधिक युवाओं को कराएं। संबंधित विभाग आपस में समन्वय बनाते हुए खेल महाकुंभ के आयोजन में अपना सहयोग दें। खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ और समापन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए खेल महाकुंभ-2021 के आयोजन के संबंध में व्यापक रूप से प्रचार प्रसार कराएं। जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नग्न्याल ने बताया कि खेल महाकुंभ -2021 के आयोजन के संबंध में शीघ्र ही तिथि निर्धारित की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं का आयोजन न्याय पंचायत, विकास खण्ड, जनपद स्तर व राज्य स्तर पर किया जायेगा। खेल महाकुंभ के तहत कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो, वालीबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल, टेबिल टेनिस, ताईक्वाडो, बॉक्सिंग, जूडो, हैंडबॉल व बॉस्केटबॉल की प्रतियोगिताएं होंगी। वहां सीडीओ आशीष भटगांई, एडीएम डॉ. ललित नारायण मिश्र, एसपी क्राईम मिथिलेश सिंह, एमएनए विशाल मिश्रा, विवेक राय, सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed