फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Monsoon will knock in Terai tomorrow

Udham Singh Nagar News: तराई में कल दस्तक देगा मानसून

Sat, 21 Jun 2025 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 21 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Monsoon will knock in Terai tomorrow
रुद्रपुर। तराई वासियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश के रास्ते मानसून रविवार शाम तक तराई में प्रवेश कर जाएगा। रविवार रात और सोमवार को अच्छी बारिश होगी। इसके पूर्व प्री मानसून से हो रही छिटपुट बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से उठा मानसून इस समय उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में पूरी तरह से सक्रिय होकर निरंतर अच्छी गति से आगे बढ़ रहा है। जिस रफ्तार से मानसून चल रहा है, इससे रविवार शाम तक उसके जिले में पहुंचने की संभावना है। ऐसे में रविवार रात और सोमवार को 50 मिमी के आसपास बारिश हो सकती है। शनिवार को भी करीब 10 मिमी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


काशीपुर में उमस ने सताया
काशीपुर। शहर में शुक्रवार सुबह हुई बरसात से मौसम में परिवर्तन हो गया। ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने राहत की सांस ली। दोपहर होने तक उमस ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed