फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Monkeys Killed by Poison

Udham Singh Nagar News: बाग में नुकसान रोकने के लिए बंदरों को दिया था जहर

Tue, 20 Jun 2023 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 20 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Monkeys Killed by Poison
पुलिस ने बाग ठेकेदार के नौ लोगों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

पशु क्रूरता अधिनियम व वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। एक आम के बाग के ठेकेदार के कर्मचारियों ने फलों के नुकसान को रोकने के लिए जहर खिलाकर आठ बंदरों की जान ले ली। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम व वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम के तहत बाग ठेकेदार के नौ लोगों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। पुलिस अब इस घटना के बाद क्षेत्र के सभी बागों में सत्यापन अभियान चलाएगी।
सोमवार को आईटीआई थाना में सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि रविवार को पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली ग्राम जैतपुर घोसी में एक कार शोरूम के सामने आम के बाग में संदिग्ध रूप से बंदर मरे मिले हैं। उक्त बाग पीलीभीत निवासी संदीप शर्मा का है। एसपी अभय सिंह ने आईटीआई थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया। पुलिस टीम ने बाग से बंदरों के आठ शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। साथ ही बहेड़ी निवासी बाग ठेकेदार के नौ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
विज्ञापन

सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों ने पूछताछ में स्वीकार कर कहा कि बंदर फलों को बहुत नुकसान कर रहे थे। उन्होंने बंदरों को भगाने के लिए केवल दवा का छिड़काव किया था जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बंदरों के कीटनाशक खाने की पुष्टि हुई थी। सीओ ने बताया कि आरोपियों ने डर के चलते मरे हुए बंदरों को बाग में ही गड्ढे में दबा कर छिपा दिया था। आरोपियों पर दूसरे राज्य के होने के बावजूद पुलिस सत्यापन नहीं कराने का अलग से केस दर्ज होगा। पुलिस ने बंदरों को मारने के आरोप में मोहम्मद, छोटे खां, इमरान, अफजाल, अनवार, इकरार शाह, नदीम और मुबारक निवासी ग्राम दुनका थाना शाही बरेली और इमामुद्दीन निवासी ग्राम चचौट थाना शीशगढ़ को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





.....19 केएसपी 08 पी....काशीपुर आईटीआई थाना में पुलिस हिरासत में बंदर मारने के आरोपी व जानकारी देती सीओ वंदना वर्मा। संवाद


पैनल ने किया था बंदरों का पोस्टमार्टम

बंदरों का पोस्टमार्टम पैनल के माध्यम से कराया गया। पैनल में राजकीय शूकर प्रजनन प्रक्षेत्र काशीपुर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. भारत सिंह व राजकीय पशु चिकित्सालय महुआखेड़ा गंज के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रकाश वैष्णव थे। डॉ. भारत ने बताया बंदरों को मारने में कौन सा जहर या कौन सी ऐसी चीज दी गई है, जिससे बंदरों की मौत हुई है। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम में नहीं हो सकी है। क्योंकि शव एक से दो दिन पुराने थे। शव गर्मी के चलते काफी सड़-गल गए थे। मौत की पुष्टि के लिए बंदरों के कई अंदरूनी अंगों के सैंपल आईवीआरआई इज्जतनगर बरेली जांच के लिए भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि बंदरों की मौत किन कारणों से हुई है। उन्होंने बताया आम के पेड़ पर बोर आने के दौरान दवा का छिड़काव होता है। फल आने के बाद ऐसी किसी भी दवा का छिड़काव नहीं होता है जो नुकसानदायक हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed