फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Molestation at Gunpoint, alleged to teacher

Udham Singh Nagar News: शिक्षक पर रिवाल्वर के बल पर छेड़छाड़ का आरोप

Sun, 06 Aug 2023 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 06 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Molestation at Gunpoint, alleged to teacher
बाजपुर के गांव कनोरा स्कूल में आरोपी शिक्षक की कार की घेराबंदी करते लोग। संवाद - फोटो : Samvad
ग्रामीणों का स्कूल में जमकर हंगामा, आरोपी शिक्षक से छीनाझपटी
विज्ञापन


बाजपुर। गांव कनौरा स्थित राजकीय जूनियर हाईस्कूल में तैनात एक शिक्षक पर रिवाल्वर दिखाकर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान आरोपी शिक्षक से छीना-झपटी हो गई। आरोपी शिक्षक अपनी कार में बैठ गए। जिस पर ग्रामीणों ने कार की घेराबंदी कर दी। कुछ ग्रामीणों ने कार पर लाठियां भी भांजी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस आरोपी शिक्षक से पूछताछ कर रही है। इस मामले में अलग-अलग दो तहरीर पुलिस को दी गई हैं।
शनिवार को एक शिक्षक पर अभिभावकों ने लाइसेंसी हथियार के बल पर छात्रों के साथ छेड़छाड़ और अभिभावकों को धमकाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने विद्यालय में जाकर आरोपी शिक्षक से पूछताछ करने कि कोशिश की। ग्रामीणों के तेवर देख आरोपी शिक्षक अपनी कार में बैठ गए। ग्रामीणों ने शिक्षक की कार की घेराबंदी कर दी। कुछ लोगों ने कार पर लाठियां भी भांजी। आरोपी शिक्षक अपनी कार चलाकर पुलिस के साथ जाने लगे।
विज्ञापन

दोराहा पुलिस चौकी इंचार्ज देवेंद्र राजपूत ने समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस आरोपी शिक्षक को अपने साथ कोतवाली ले आई। ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग को लेकर दोराहा पुलिस चौकी में भी हंगामा किया। गांव कनौरा निवासी दो महिलाओें ने संयुक्त रूप से पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपी शिक्षक रिवाल्वर दिखाकर बच्चों को प्रताड़ित करता है। शिकायत करने पर धमकाता है। इसी गांव निवासी एक युवक ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी विद्यालय में पढ़ती है। शनिवार को आरोपी शिक्षक ने कक्षा आठ में पढ़ने वाली उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें की। आरोप है कि शिक्षक ने वीडियो भी बनाई है। ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को बर्खास्त करने की मांग की। स्कूल में हो रहे हंगामा को शांत कराने पहुंचे पूर्व बीडीसी सदस्य अमीर हुसैन ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट.....
एक शिक्षक पर अभद्रता और बदसलूकी के आरोप लगाए गए हैं। शिक्षक पर आरोप लगाते हुए अलग अलग दो तहरीर प्राप्त हुई हैं। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी शिक्षक को कोतवाली लाकर पूछताछ की जा रही है।

प्रवीण कोश्यारी, कोतवाल बाजपुर।

कोट.....
गांव कनौरा के प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक शिक्षक शस्त्र के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाने का मामला उनके संज्ञान में आया है। घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। सोमवार को विद्यालय जाकर वह खुद जांच करेंगे। तथ्यों के आधार पर विभाग अपने स्तर से जांच करेगा।
भाष्करानंद पांडेय, बीईओ बाजपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed