{"_id":"68603e27294d4e74d40a03af","slug":"mohalla-clinics-are-proving-beneficial-in-us-nagar-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-126538-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: यूएस नगर में लाभकारी साबित हो रहे मोहल्ला क्लीनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: यूएस नगर में लाभकारी साबित हो रहे मोहल्ला क्लीनिक
Sun, 29 Jun 2025 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (एनयूएचएम) के तहत जिले के छह स्थानों पर संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएससी) लोगों के लिए लाभकारी साबित हो रहे हैं। मोहल्ला क्लीनिक के नाम से प्रचलित यूपीएससी में विभिन्न रोगों की स्क्रीनिंग, लैब जांच के साथ ही गर्भवतियों और बच्चों को टीकाकरण की सुविधा मिल रही है।
भारत सरकार ने शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करने के उद्देश्य से एनयूएचएम की शुरूआत की थी। यह मिशन विशेष रूप से शहरी गरीबों, झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले लोगों और हाशिए पर रहने वाले समूहों जैसे रेहड़ी-पटरी वालों, रिक्शा चालकों, और निर्माण श्रमिकों पर केंद्रित है।
जिला मुख्यालय के रम्पुरा, ट्रांजिट कैंप, खेड़ा, नई बस्ती जसपुर, काशीपुर के अलीखान और महेशपुरा में करीब पांच वर्ष से मोहल्ला क्लीनिकों का सफल संचालन किया जा रहा है। इन मोहल्ला क्लीनिकों में बीते वित्तीय वर्ष में 19,732 लोगों की शुगर, बीपी, ओरल, ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर की जांच की गई। 29,016 लोगों को पैथोलाॅजी लैब की सुविधा मिली। 7281 गर्भवतियों और 6681 बच्चों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
चार क्लीनिकों में योग की सुविधा
जिला मुख्यालय के तीनों क्लीनिकों के साथ ही जसपुर के क्लीनिक में एनयूएचएम के तहत योगा ट्रेनर की तैनाती है। लोग क्लीनिकों से योग के टिप्स ले रहे हैं।
174 महिला आरोग्य समिति कर रही काम
एनयूएचएम के तहत जिले में 174 महिला आरोग्य समितियों का गठन किया गया है। समितियों को हर साल 5,000 रुपये अनटाइड फंड से दिए जाते हैं। यह रकम मरीज के वेलफेयर और सफाई व्यवस्था पर खर्च की जाती है।