{"_id":"5898c3f64f1c1b224a378785","slug":"modi-s-huts-of-the-poor-in-ujdengi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के स्वागत में उजड़ेंगी गरीबों की झोपड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के स्वागत में उजड़ेंगी गरीबों की झोपड़ियां
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 07 Feb 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ भाजपा का राष्ट्रीय संगठन दावा करता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के नेता हैं और गरीबों के वोट से ही भाजपा जीत हासिल करेगी वहीं दूसरी ओर रुद्रपुर में मोदी के स्वागत की शुरुआत दर्जनों गरीबों की झोपड़ियों को उजाड़ने से की जा रही है। मोदी की प्रस्तावित सभा के लिए चयनित एफसीआई मैदान में रह रहे 85 गरीब परिवारों की झोपड़ियों को हटाने का फरमान सोमवार को पुलिस प्रशासन ने दे दिया है।
विज्ञापन
कुछ दिन पूर्व रुद्रपुर में विधानसभा संयोजकों की बैठक लेने पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने कार्यकर्ताओं और संयोजकों से कहा था कि प्रधानमंत्री गरीबों के नेता हैं और भाजपा प्रत्याशियों को पार्टी के नाम से नहीं मोदी के चेहरे से वोट मिलेंगे। इसलिए सभी कार्यकर्ता मोदी के चित्र को लेकर गरीबों के पास जाएं और वोट मांगें।
विज्ञापन
जब मोदी खुद ही गरीबों के पास आ रहे हैं तो पुलिस प्रशासन ने उनके स्वागत के लिए गरीबों के आशियानों को उजाड़ने का ही फरमान सुना दिया है। 12 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर स्टार प्रचारक रुद्रपुर के एफसीआई मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी मैदान में करीब 85 गरीब परिवार अपनी झोपड़ियां बनाकर रहते हैं।
विज्ञापन
मोदी के कार्यक्रम की परमिशन लेने के बाद सोमवार को भाजपाइयों ने जिला और पुलिस प्रशासन के साथ मैदान का निरीक्षण किया। पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए वहां बसेे 85 परिवारों को मैदान खाली करने का आदेश जारी कर दिया है। अब आगामी सात दिनों तक ये 85 परिवार कहां रहेंगे, इसकी चिंता किसी को नहीं है।