फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mock Drill at Tanda Forest

मॉक ड्रिल: टांडा जंगल में आग धधकते ही मची अफरा तफरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Mock Drill at Tanda Forest
रुद्रपुर के टांडा जंगल में आग बुझाते वनकर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। टांडा रेंज के प्लाट 43 में आग धधकते ही वन कर्मियों, दमकल कर्मियों व एसडीआरएफ टीम में अफरा तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही वन विभाग कई टास्क के साथ मौके पर पहुंचा और आग बुझाने में सफलता हासिल की। जिससे कई एकड़ जंगल को राख होने से बच गया। यह सब मॉड ड्रिल के दौरान हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में डीएफओ डॉ. अभिलाषा सिंह, एसडीएम विशाल मिश्रा, एसडीओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया की उपस्थिति में मॉक ड्रिल हुई। दोपहर 11:28 बजे कॉल पर वन विभाग को सूचना मिली कि टांडा रेंज के प्लाट संख्या 43 में आग धधक गई है। सूचना मिलते ही विभिन्न टास्क फोर्स मौके पर पहुंचे और आग पर बमुश्किल काबू पाया। इसी तरह वृक्षारोपण क्षेत्र में आग नियंत्रण के बाद खस्सीभोज खत्ते, रेलवे पटरी की तरह लगी आग को भी बुझाया गया। इस दौरान घायल फायर वाचरों व घायल पशुओं को भी रैस्क्यू की मॉक ड्रिल हुई। वहां सीएफओ वंश बहादुर यादव, एसडीआरएफ इंस्पेक्टर गजेंद्र परवाल, रेंजर पंकज शर्मा, रेंजर अजय लिंगवाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी यूएस नेगी समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed