फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   MLA Tilakraj Behad

विधानसभा सत्र से पहले शपथ लेंगे तिलकराज बेहड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
MLA Tilakraj Behad
रुद्रपुर। तराई की किच्छा विधानसभा सीट से विधायक और कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ के सोमवार को देहरादून में विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल न होने के कई सियासी मतलब निकाले जा रहे हैं। हालांकि निमोनिया ग्रस्त होने की वजह से वह शपथ ग्रहण नहीं कर सके। उनका कहना है कि वह विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले शपथ ग्रहण करेंगे। इसके लिए प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत से फोन पर भी वार्ता कर ली है।
विज्ञापन

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बेहड़ ने किच्छा से चुनाव लड़ा था। किच्छा सीट पर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला को 10 हजार 187 मतों से हराया। सोमवार को देहरादून में विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ था, लेकिन बेहड़ के शपथ लेने के लिए न पहुंचने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार एक बार फिर गर्म हो गया। हालांकि बेहड़ ने बातचीत में बताया कि उनका पिछले करीब एक पखवाड़े से स्वास्थ्य खराब चल रहा है। डॉक्टर ने उन्हें निमोनिया की शिकायत बताई है। देहरादून तक लंबा सफर तय करने से उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। वह घर पर ही आराम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी प्रोटेम स्पीकर बंधीशर भगत से फोन पर वार्ता हो चुकी है। अब वह विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले शपथ ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed